Muzaffarnagar: गांवों में शुद्ध पानी और शुद्ध हवा के लिए काम करेंगे जिले के उद्योग

उद्योगदृऔर किसान के बीच प्रशासन ने कराया खुला संवाद, प्रदूषण की समस्या के समाधान पर मंथन, होली बाद फिर होगी बैठक

मुजफ्फरनगर। जनपद में औद्योगिक प्रदूषण को लेकर उठ रहे सवालों के बीच जिला प्रशासन की मध्यस्थता में उद्योगों और किसान संगठनों के बीच एक बार फिर खुले संवाद का मंच सजा। बैठक में आरडीएफ को ईंधन के रूप में जलाने, पर्यावरणीय प्रभाव और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदूषण की शिकायतों पर खुलकर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही।

पेपर मिल एसोसिएशन का दावा, एक माह में 50 प्रतिशत समस्याओं का किया समाधान, गांवों में आरओ वाटर कूलर लगायेंगे उद्योग

जनपद में उद्योगों द्वारा आरडीएफ जलाने की आड़ में म्यूनिसिपल सोलिड वेस्ट जलाए जाने के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद के बीच उद्योगों की पहल और अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए जिला प्रशासन की मध्यस्थता में उद्योगों और किसान संगठनों के बीच खुली बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत सभाकक्ष में हुई इस बैठक में प्रदूषण, यातायात, सफाई और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

इसे भी पढ़ें:  आर्य समाज वैदिक संस्कृति, राष्ट्रभावना और सामाजिक एकता का संगमः गौरव स्वरूप

बैठक में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जताई और उद्योगों से अपेक्षा की कि वे केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्यवाही धरातल पर दिखाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जीवन को प्रदूषण के खतरनाक प्रभाव से बचाने के लिए उद्योगों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उद्योगों की ओर से उत्तर प्रदेश पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष और बिंदल डुप्लैक्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पंकज अग्रवाल ने बताया कि पिछली बैठक में किए गए वादों पर अमल किया गया है।

भोपा रोड और जानसठ रोड पर स्थित फैक्ट्रियों के आसपास सफाई अभियान चलाया गया, सिल्ट हटाई गई और यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया, जिससे जाम की समस्या में कमी आई है। उन्होंने कहा कि जहां खाई और प्रदूषण की शिकायतें थीं, उनमें से करीब आधी समस्याओं का समाधान कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत की गौरवशाली धरोहर मिलीः मीनाक्षी स्वरूप

उन्होंने यह भी बताया कि अब वाहनों को फैक्ट्री परिसर के भीतर ही प्रवेश दिया जा रहा है ताकि सड़कों पर जाम न लगे। उद्योगों की ओर से स्पष्ट किया गया कि केवल आरडीएफ का ही उपयोग किया जा रहा है और कहीं भी एमएसडब्ल्यू नहीं मंगाया जा रहा। शेष समस्याओं के समाधान के लिए उद्योगों ने प्रशासन से दो से तीन माह का समय मांगा है। बैठक में एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि दिसंबर माह में हुई पिछली बैठक में जिन बिंदुओं पर सहमति बनी थी, उन पर उद्योगों ने कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में फैक्ट्रियों के आसपास टाइल्स लगवाने, नियमित सफाई, धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव, पौधारोपण और गांवों में शुद्ध पेयजल के लिए आरओ वाटर कूलर लगाने जैसे सुझाव रखे गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  माँ शाकुम्बरी देवी करुणा, शक्ति और समृद्धि की प्रतीकः मीनाक्षी स्वरूप

उद्योगों की ओर से वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उन्नत तकनीक वाली मशीनरी लगाने का भी आश्वासन दिया गया है। इन सभी कार्यों को सीएसआर फंड के माध्यम से कराने की बात सामने आई। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और अगली बैठक होली के बाद 16 अप्रैल को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से किसान नेता राकेश टिकैत, भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, योगेश शर्मा के अलावा पेपर मिल एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, राजेश जैन, विपुल भटनागर, अंकित बिंदल आदि उद्योगपति और किसान नेता तथा अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  डीएफसी रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एक बार सारे संगठन मिलकर बेलगाम अफसरों का इलाज भर दोः राकेश टिकैत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आर्य समाज वैदिक संस्कृति, राष्ट्रभावना और सामाजिक एकता का संगमः गौरव स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »