मुजफ्फरनगर में ज्वैलर्स से लूट, CCTV खंगाल रही पुलिस

मुज़फ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोती महल इलाके में मंगलवार को हुई लूट की वारदात ने पूरे बाजार को हिला कर रख दिया। शर्माजी ज्वैलर्स पर आए एक अज्ञात युवक ने मौका देखते ही सर्राफा व्यापारी से सोने की पांच अंगूठियां छीन लीं और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  लापरवाही पर गिरी गाज, छपार चौकी इंचार्ज अक्षय खारी लाइन हाजिर

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Share This Article