उत्तर प्रदेश में एसआईआरः दावा व आपत्तियों का समय एक माह बढ़ा

छह मार्च तक मतदाता कर सकेंगे आवेदन और नो मैपिंग वाले नोटिसों पर 27 मार्च तक होगी सुनवाई, दस अप्रैल को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से जुड़े आवेदन अभी लंबित होने के कारण विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) में दावा व आपत्तियों का समय एक माह तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यूपी मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने निर्वाचन आयोग को इसका प्रस्ताव भेजकर मंजूरी भी प्राप्त कर ली है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि शुक्रवार यानी छह फरवरी तक उत्तर प्रदेश में एसआईआर के तहत दावे और आपत्तियों पर सुनवाई का अंतिम दिन था। अब एसआईआर में दावा व आपत्तियों का समय एक माह के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके बाद 6 मार्च तक मतदाता दावे और आपत्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। नवदीप रिणवा ने बताया कि सुनवाई की भी तिथि एक माह बढ़ाते हुए 27 फरवरी के बजाय 27 मार्च कर दी गई है। अब अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित होगी।
उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। चुनाव आयोग ने दावे और आपत्तियों के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है। यह दूसरी बार है जब आयोग ने अंतिम सूची की समय-सीमा को आगे बढ़ाया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सीईओ नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदाताओं को पूरी पारदर्शिता और न्याय देने के लिए यह फैसला लिया गया है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक शाहनवाज को मिली जमानत, जल्द रिहाई की उम्मीद

Also Read This

मेरठ के सालनगर में छिपा था गैंगस्टर एक्ट का वांछित, खतौली पुलिस ने दबोचा

खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी ताजिम उर्फ इमरान को मेरठ के सालनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना खतौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव सालनगर से आरोपी को पकड़ा। इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबलों में दर्शकों का दिल जीत रहे खिलाड़ीगिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय ताजिम उर्फ इमरान पुत्र सलीम निवासी शोभापुर, थाना कंकरखेड़ा, जिला मेरठ के

Read More »

खतौली में मानक नहीं मिले तो कोचिंग सेंटरों पर ताला, एसडीएम की कार्रवाई में चार सील

खतौली में निर्धारित सुरक्षा और भवन मानक पूरे नहीं मिलने पर प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम ललित मिश्रा के नेतृत्व में तहसील रोड और रेलवे रोड क्षेत्र में हुए निरीक्षण के बाद चार कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान संबंधित संस्थानों में आवश्यक नियमों और निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। कमियां मिलने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  “गरीब किसान की जमीन, पेट और भविष्य का सवाल”: विधायक नाहिद हसन ने वन विभाग के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्रकार्रवाई की सूची में आईटीसी, गौरव लाइब्रेरी, कैन कंप्यूटर, हावड़

Read More »