बीएसए के खिलाफ कलेक्ट्रेट में धरनाः मांगेराम त्यागी बोले-हर काम का तय है रेट

राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने किया ऐलान-भाजपा कार्यालय पर करेंगे हवन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया। यह प्रदर्शन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 15 वर्षों से संविदा कर्मचारी विकास कुमार त्यागी की संविदा समाप्त करने के विरोध में हुआ। मांगेराम त्यागी ने ऐलान किया कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए लंबा संघर्ष करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस आंदोलन के लिए अब पीड़ित परिवार को साथ लेकर भाजपा कायार्पलय पर हवन भी किया जयेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-गाड़ी वाला आया, बाबू अब तू पैसा निकाल

बीएसए कार्यालय में करीब 15 साल से जिला समन्वयक मिड डे मील के पद पर संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत विकास त्यागी को बीएसए संदीप कुमार द्वारा अनियमितता का आरोप लगाते हुए हटा दिया गया था। इसके बाद से ही लगातार आंदोलन और प्रदर्शन तथा आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में पिछले दिनों राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने प्रेस वार्ता कर बीएसए पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी।

सोमवार को मांगेराम त्यागी ने पीड़ित विकास त्यागी और समाज के अन्य लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहंुचकर डीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस प्रदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो 25 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचकर हवन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  सहायक अध्यापक परीक्षा की कॉपियों को कूड़ा गाड़ी में ढुलवाया, डीएम भड़के

मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान मांगेराम ज्ञत्यागी ने आरोप लगाया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार अपने कर्मचारियों का उत्पीड़न करते हैं और गलत काम करने वालों की रेट लिस्ट जारी की हुई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी एक कर्मचारी कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए थे, जिसके बाद बुढ़ाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक और बीएसए के बीच हॉट-टॉक का वीडियो वायरल हुआ था। अब बीएसए के निशाने पर विकास त्यागी हैं। मांगेराम त्यागी ने मांग की है कि संविदा कर्मचारी विकास त्यागी को जल्द से जल्द नौकरी पर बहाल किया जाए और उन पर लगाए गए सभी आरोप वापस लिए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार को उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिले में अधिकारियों का यही रवैया रहा तो मुजफ्फरनगर में मंत्री की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सठेड़ी नहर पुल पर हादसा, इकलौते बेटे की मौत

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में BIS की मानक लेखन प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया हुनर

खतौली। जनपद मुजफ्फरनगर के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज, खतौली के सभागार में सोमवार, 9 फरवरी 2026 को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून शाखा के तत्वावधान में मानक पाठ योजना लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था में मानकीकरण की भूमिका को लेकर विद्यार्थियों, उपभोक्ताओं और समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग जैन द्वारा मानक प्रार्थना के साथ किया गया। इस अवसर पर मेंटर मदन गोपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानकों के माध्यम से किसी भी क्षेत्र में गुणवत्ता और विश्वसनीयता लाई जा सकती है। उन्होंने छात्रों से जीवन के हर क्षेत्र में मानकों को अपनाने

Read More »

मथुरा में एक ही परिवार के 5 शव कमरे में मिले, दूध के गिलास मिले—सुसाइड या हत्या?

मथुरा। जिले के महावन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव कमरे के भीतर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। यह मामला आत्महत्या का है या किसी आपराधिक घटना का, फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसे भी पढ़ें:  नाना ने ही नाती की जान ली, वजह चौंकाने वालीजानकारी के अनुसार, सुबह काफी देर तक जब घर से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों और पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Read More »

मुजफ्फरनगर-मुर्गों की लड़ाई में हो रही सट्टेबाजी पर पुलिस का शिकंजा

तितावी पुलिस का बड़ा छापा, पुलिस को देख सट्टेबाज मौके से हुए फरार, 11 मोटरसाइकिल व एक ई-रिक्शा जब्त मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध जुआ और सट्टेबाजी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तितावी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुर्गों की लड़ाई के नाम पर खुलेआम सट्टा खिलाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर जहां सट्टेबाजों को खदेड़ा, वहीं बड़ी संख्या में वाहन बरामद कर अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को कड़ा संदेश दिया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAFAR-एटीएम बदलकर बुजुर्ग के खाते से शातिर ने उड़ा दिए 1.30 लाख रुपयेतितावी थाना क्षेत्र में मुर्गों की लड़ाई के

Read More »

सर्राफा बाजार चोरी कांड का खुलासाः शातिर चोर जेवरात सहित दबोचा

सर्राफ की दुकान से जेवरात लेकर भागा था युवक, चोरी की 05 पीली धातु की अंगूठियां की बरामद मुजफ्फरनगर। शहर के सर्राफा बाजार में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से हुई सोने के जेवरातों की चोरी की घटना का कोतवाली नगर पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया माल बरामद किया है। इस कार्रवाई से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि गत 03 फरवरी को नवीन कुमार शर्मा

Read More »