मथुरा में एक ही परिवार के 5 शव कमरे में मिले, दूध के गिलास मिले—सुसाइड या हत्या?

मथुरा। जिले के महावन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव कमरे के भीतर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। यह मामला आत्महत्या का है या किसी आपराधिक घटना का, फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें:  बारिश से गेहूं की फसल नुकसान, ओलावृष्टि और बारिश से बढ़ा संकट

जानकारी के अनुसार, सुबह काफी देर तक जब घर से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों और पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खुलवाया, तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए।

इसे भी पढ़ें:  चिलकाना में किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप, फसल काटने की शिकायत लेकर SSP के दरबार पहुंचा पीड़ित

पुलिस को कमरे में सभी शव एक साथ मिले, वहीं पास में दूध से भरे कुछ गिलास भी रखे पाए गए हैं। इसी बिंदु को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

थाना पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों और गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़ी कड़ियां जोड़ी जा सकें। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा
Share This Article