राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: खतौली कॉलेज में छात्रों को सिखाए ट्रैफिक संकेत, वीडियो से दी गई विशेष ट्रेनिंग

खतौली। शासन के निर्देशानुसार 10 से 28 फरवरी 2026 तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत श्री कुन्दकुन्द जैन महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को बी.सी.ए. विभाग में विद्यार्थियों को सड़क यातायात संकेतों की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक नियमों और संकेतों को वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से समझाया गया, जिससे छात्र-छात्राएं संकेतों के व्यावहारिक महत्व को बेहतर तरीके से समझ सकें। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. दीप्ती जैन और ई. विकास जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस सत्र में बी.सी.ए. एवं बी.एससी. (गृहविज्ञान) विभाग के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।

इसे भी पढ़ें:  पालिका भूमि से हटा पूर्व सभासद का कब्जा, बनेगा अस्थाई स्कूल

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. नीतू वशिष्ठ ने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों के लिए ट्रैफिक संकेतों की सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में ट्रैफिक संकेतों की तीन प्रमुख श्रेणियों—निषेधात्मक, चेतावनी संकेत एवं अनिवार्य संकेत—के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि नियमों का पालन न केवल कानूनी दायित्व है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली: जिम संचालक पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग 

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। महाविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पालिका भूमि से हटा पूर्व सभासद का कब्जा, बनेगा अस्थाई स्कूलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  खतौली: जिम संचालक पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  साइबर ठगों ने दो युवतियों के बैंक खातों से

Read More »