कर्नाटक में नन्जुन्दा स्वामी की पुण्यतिथि पर राकेश टिकैत की श्रद्धांजलि

अमृत भूमि में चौधरी राकेश टिकैत ने किया ध्वजारोहण, किसानों के संघर्ष को बताया जीवंत विरासत

मुजफ्फरनगर। कर्नाटक के चामराजनगर स्थित अमृत भूमि में देश के प्रख्यात किसान नेता प्रोफेसर नन्जुन्दा स्वामी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर किसान आंदोलन की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ इन दिनों कर्नाटक राज्य के दौरे पर हैं। उन्होंने कर्नाटक के चामराजनगर के समीप स्थित अमृत भूमि पहुंचकर महान किसान नेता प्रोफेसर नन्जुन्दा स्वामी की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर कर्नाटक राज्य रैय्यत संघ की संरक्षक चुकी ननजुंदा स्वामी, यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह, उत्तर प्रदेश महासचिव जहीर फारूकी एडवोकेट तथा अन्य किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण कर किसान एकता का संदेश भी दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  योगी के मंत्री को गुंडा बताने वाले सपा विधायक का पुतला फूंका

चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि प्रोफेसर नन्जुन्दा स्वामी देश के अग्रणी किसान नेताओं में से थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। उनके संघर्ष और विचार आज भी किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि देशभर के किसान उस महान आत्मा की कमी महसूस करते हैं, किंतु उनके आदर्श और सिद्धांत सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। कर्नाटक राज्य रैय्यत संघ की संरक्षक चुकी ननजुंदा स्वामी ने कहा कि पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तर भारत से आए किसान नेताओं की उपस्थिति कर्नाटक के किसानों के लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन प्रारंभ से ही प्रोफेसर नन्जुन्दा स्वामी के आंदोलनों के साथ खड़ी रही है। आज पूरे कर्नाटक में किसान उनकी स्मृति में कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े लूटः दादा-पोते से बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटी

चौधरी युद्धवीर सिंह ने कहा कि प्रोफेसर नन्जुन्दा स्वामी ने किसानों को अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कर्नाटक के किसानों को आत्मसम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ना सिखाया। उनके नेतृत्व में चले आंदोलनों ने देशभर के किसान संगठनों को नई दिशा दी। अमृत भूमि में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में किसान नेताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रोफेसर नन्जुन्दा स्वामी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए किसानों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और एकजुटता का प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-झूठे मुकदमे से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या

Also Read This

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल, टीएमसी छोड़कर नया राजनीतिक दांव

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल होने के साथ ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका पार्टी में आना बेहद अहम माना जा रहा है, और कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मंगलवार को लिएंडर पेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके शामिल होने को लेकर पहले से ही अटकलें चल रही थीं। सूत्रों के अनुसार, लिएंडर पेस को स्टार प्रचारक बनाकर भाजपा मैदान में उतार सकती है। इसे भी पढ़ें:  योगी के मंत्री को गुंडा बताने वाले सपा विधायक का पुतला

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जायेगा भाजपा स्थापना दिवसः कपिल देव

सात दिवसीय अभियान की तैयारियां तेज, 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय के बाद घर-घर फहराया जाएगा पार्टी ध्वज

Read More »

अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 सालः खेती, पर्यावरण और समाज के लिए घातकः टिकैत

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा-तीन दशकों में छोटे किसानों का पलायन, जंगलों का विनाश और रसायनों का बढ़ता असर बना चिंता का विषय मुजफ्फरनगर। अर्जेंटीना में जेनेटिकली मॉडिफाइड (जीएम) सोयाबीन को अपनाने के 30 साल पूर्ण हो चुके हैं, इन वर्षों का अनुभव आज वैश्विक कृषि व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण सबक बनकर सामने आया है। आधुनिक खेती के नाम पर शुरू हुआ यह प्रयोग अब खेती, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव छोड़ चुका है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एसकेएम के नेता चौधरी राकेश टिकैत ने अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 वर्षों के अनुभव को पूरी दुनिया के किसानों के लिए एक आईना

Read More »

अमेरिका ईरान युद्ध: भारत पर मंडरा रहा बड़ा आर्थिक संकट

अमेरिका ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए बड़ी चिंता सामने आई है। पूर्व रॉ प्रमुख विक्रम सूद ने चेताया है कि आने वाले 2-3 महीनों में भारत में तेल और खाद की कमी हो सकती है, जिससे महंगाई तेजी से बढ़ने का खतरा है। उन्होंने कहा कि अगर खाड़ी क्षेत्र से आपूर्ति प्रभावित होती है या महंगे दामों पर मिलती है, तो इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। एएनआई से बातचीत में विक्रम सूद ने कहा कि भारत का अधिकांश तेल और एलएनजी खाड़ी देशों से आता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “अगर यह सप्लाई रुकती है या महंगी होती है, तो महंगाई बढ़ेगी और सरकार के लिए

Read More »

बैलेंस समाप्त होने के तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति करेगा स्मार्ट मीटरः मुख्य अभियंता

विनोद कुमार का दावा-स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना से उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ, बिजली व्यवस्था हुई सुदृढ़ मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे बिजली व्यवस्था अधिक पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता अनुकूल बन सकेगी। मंगलवार को दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित कार्यालय में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ मीडिया के समक्ष स्मार्ट मीटर को लेकर बनी समस्या, व्यवस्था और सुविधा को लेकर

Read More »