असम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम पर अमित शाह की हुंकार

असम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने असम को घुसपैठियों से मुक्त बनाने की बात कही। बांग्लादेश सीमा से सटे कछार जिले के नथानपुर गांव से योजना की शुरुआत की गई। उन्होंने कांग्रेस पर सीमाएं खुली छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब राज्य को घुसपैठ से मुक्त किया जाएगा। इस योजना के तहत पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा से जुड़े 334 ब्लॉक का विकास किया जाएगा। सीमा सुरक्षा और विकास पर जोर ₹6,839 करोड़ के बजट वाली असम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

इसे भी पढ़ें:  मोहन भागवत मेरठ बयान: जातिवाद खत्म करने का मंत्र

इसके जरिए पलायन रोकने और स्थानीय निवासियों को देश की सुरक्षा के लिए “आंख और कान” के रूप में तैयार करने की योजना है। अमित शाह ने कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार सीमा के अंतिम गांव को देश का “पहला गांव” मानकर विकास कर रही है। अपने दौरे के दौरान उन्होंने बीएसएफ की आउटपोस्ट का भी निरीक्षण किया।

विधानसभा चुनाव से पहले तेज हुई तैयारी

असम में विधानसभा चुनाव की घोषणा अगले महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी मशीनरी को पूरी रफ्तार दे दी है। गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर असम पहुंचे हैं। उनके पहले पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन भी राज्य का दौरा कर चुके हैं। नितिन नवीन ने डिब्रूगढ़ में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर का लक्ष्य दिया।

इसे भी पढ़ें:  टिकैत की पुण्यतिथि-गांव, खेत और किसान बचाने के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान

उन्होंने कहा कि जब पन्ना प्रमुख मजबूत होगा, तभी हर बूथ पर कमल खिलेगा। उनके दौरे से स्पष्ट है कि पार्टी इस बार सत्ता बरकरार रखने के साथ-साथ अपने वोट आधार को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। असम वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित कछार से कर पार्टी ने घुसपैठ और सीमा सुरक्षा के मुद्दे को फिर से केंद्र में ला दिया है।

इसे भी पढ़ें:  सबसे बड़ा शिकंजा: नशा तस्कर की 80 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

एक ओर कांग्रेस और क्षेत्रीय दल गठबंधन की कोशिशों में लगे हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। अमित शाह और नितिन नवीन के लगातार दौरों से संकेत मिल रहा है कि आगामी चुनाव में सुरक्षा, विकास और संगठनात्मक मजबूती मुख्य एजेंडा रहेगा।

Also Read This

लेखपाल परीक्षा में नहीं हुई कोई नकल, पुलिस जांच में परीक्षा केंद्र को क्लीन चिट

मुजफ्फरनगर। लेखपाल परीक्षा के दौरान नई मंडी थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र से जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले में अपना पक्ष स्पष्ट किया है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि परीक्षा केंद्र के एक कक्ष में किसी सिपाही द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से नकल कराई गई। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तत्काल जांच की गई। पुलिस के अनुसार यह वीडियो दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज से संबंधित बताया गया था। वायरल सामग्री में कक्ष संख्या 23 को लेकर नकल कराने जैसा आरोप लगाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम परीक्षा केंद्र

Read More »
SDM Nikita Sharma and SDM Lakshmi Lamba Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर की SDM निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा का प्रमोशन, मिला ADM स्तर का वेतनमान

बैचमेट पीसीएस अफसर निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा को एडीएम स्तरीय नया वेतनमान जारी लक्ष्मी जानसठ और निकिता खतौली तहसील में तैनात, मंत्री अनिल से विवाद में सुर्खियों में रहीं निकिता मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक सेवा से जुड़ी दो महिला अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिले में तैनात एसडीएम निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा को शासन ने प्रमोशन लाभ देते हुए एडीएम स्तर का वेतनमान प्रदान किया है। दोनों अधिकारियों की कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन द्वारा प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कई पीसीएस अधिकारियों को उच्च वेतनमान और प्रमोशन लाभ दिए गए हैं। इसी

Read More »

मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार

चैकिंग के दौरान मीरापुर पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था बदमाश जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सम्भलहेड़ा नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 15 हजार रुपये का इनामी अपराधी वाहिद घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक, मोबाइल, पैन कार्ड और नकदी बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जानसठ सीएचसी भेजा गया है। इसे भी पढ़ें:  प्रीमियम डीजल 1.50 रुपये महंगावरिष्ठ पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर के टाउनहाल परिसर में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य स्मारक

मीनाक्षी स्वरूप के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश शासन ने दी मंजूरी, 50 लाख की लागत से स्थापित होगी प्रतिमा   सभासद राजीव शर्मा लाए थे बोर्ड में प्रस्ताव, मंत्री कपिल देव अग्रवाल की मजबूत पैरवी से मिली जल्द स्वीकृति मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। टाउनहाल परिसर में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा और स्मारक के निर्माण को उत्तर प्रदेश शासन ने मंजूरी दे दी है। लंबे समय से प्रस्तावित यह योजना अब धरातल पर उतरने जा रही है, जिससे शहर में सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता को नया आयाम मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका

Read More »

Ebola Virus In India: इबोला को लेकर भारत सतर्क, कांगो-युगांडा से आने वाले यात्रियों पर निगरानी बढ़ी

नई दिल्ली। अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते खतरे के बाद भारत ने भी एहतियाती मोर्चे पर सख्ती शुरू कर दी है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय यानी DGHS की ओर से यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है। खास तौर पर उन यात्रियों को सतर्क रहने को कहा गया है, जो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान से भारत आ रहे हैं या इन देशों के रास्ते यात्रा कर रहे हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी ऐसे यात्रियों के लिए स्वास्थ्य निगरानी और रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूत किया गया है। WHO ने क्या कहा? WHO ने 17 मई 2026 को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ

Read More »

42 डिग्री तापमान में प्रधान राजकुमार भगत की अग्नि तपस्या बनी आस्था का केंद्र

खतौली क्षेत्र के पिपलहेड़ा गांव में चार घंटे तक पांच धूनियों के बीच करते हैं तप भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बीच जहां आमजन घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, वहीं पिपलहेड़ा गांव के प्रधान तपस्वी राजकुमार भगत अपनी कठिन अग्नि तपस्या को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसे भी पढ़ें:  अल फलाह यूनिवर्सिटी के मालिक को राहत नहीं, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजाबताया जाता है कि भगत जी प्रतिदिन खुले आसमान के नीचे पांच अग्नि धूनियों के मध्य बैठकर करीब चार घंटे तक भगवान का ध्यान एवं साधना करते हैं। चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवाओं के बावजूद उनकी

Read More »