मुजफ्फरनगर हाईवे पर लाखों के कैमरे लूटे, पुलिस ने बताया चोरी

जानसठ फ्लाईओवर मुजफ्फरनगर के पास रोहन जब शौचालय के लिए वाहन से उतरा, तभी तीनों व्यक्ति पूरा कैमरा उपकरण लेकर मौके से फरार हो गए

मुजफ्फरनगर। नोएडा से किराये पर बुक कराए गए लाखों रुपये कीमत के आधुनिक कैमरे और शूटिंग उपकरणों को मुजफ्फरनगर हाईवे पर कथित रूप से लूट लेने का मामला सामने आया है। कैमरा किराये पर देने वाली फर्म के संचालक की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पीड़ित पक्ष लूट की बात कह रहा है, पुलिस ने प्रकरण को चोरी की धारा में दर्ज किया है।
गौतमबुद्धनगर निवासी संदीप गुप्ता ने नई मंडी कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी प्रीति गुप्ता के नाम से कैमोरेंट नामक कैमरा किराया फर्म पंजीकृत है, जिसका संचालन वे स्वयं करते हैं। 12 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे एक मोबाइल नंबर से उनके व्हाट्सऐप पर संदेश प्राप्त हुआ। संदेश भेजने वाले ने अपना नाम विवेक शर्मा बताया और फिल्मांकन कार्य के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे व उपकरण किराये पर लेने की मांग की। विवेक शर्मा द्वारा बुक किए गए उपकरणों में सोनी एफएक्स3 कैमरा, सोनी 16-35 मिमी एफ 2.8 जीएम लेंस, सोनी 50 मिमी एफ 1.4 जीएम लेंस, सोनी 85 मिमी एफ 1.4 जीएम लेंस, सोनी 35 मिमी एफ 1.4 जीएम लेंस, सोनी 70-200 मिमी एफ 2.8 जीएम मार्क-2 लेंस, आरएस4 जिम्बल, एनडी फिल्टर, बीपीएम, मॉनिटर तथा अन्य सहायक सामग्री शामिल थी। इन सभी उपकरणों की बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई गई है।
पीड़ित के अनुसार 13 फरवरी 2026 को उनका सहायक रोहन निर्धारित स्थान नोएडा सेक्टर-62 पर उपकरण लेकर पहुंचा। वहां विवेक शर्मा नाम बताने वाले व्यक्ति के साथ दो अन्य युवक भी कार में मौजूद थे। बातचीत के दौरान तीनों ने लोकेशन बदलने की बात कहकर रोहन को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। बाद में जानसठ फ्लाईओवर मुजफ्फरनगर के पास रोहन जब शौचालय के लिए वाहन से उतरा, तभी तीनों व्यक्ति पूरा कैमरा उपकरण लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी जुटाने और तलाश के बाद पीड़ित संदीप गुप्ता 21 फरवरी को नई मंडी कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने बुकिंग कॉल करने वाले विवेक शर्मा और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पीड़ित व्यापारी द्वारा अपनी शिकायत में लूट की बात कही गई है, लेकिन पुलिस ने घटना को चोरी की श्रेणी में दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी ब्रजेश शर्मा का कहना है कि मोबाइल नंबर और वाहन की जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  91 करोड़ से बना एसटीपी काली के स्वरूप को कर रहा दूषित

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  भाजपा समर्थित पांच प्रत्याशी सहकारी ग्राम विकास बैंक के डेलीगेट पद पर निर्विरोध निर्वाचितगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ

Read More »