अखिलेश यादव की बेटी की गलत फोटो मामला दर्ज

अखिलेश यादव की बेटी की गलत फोटो मामला अब कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ गया है। गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की शिकायत पर थाना सूरजपुर में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर 22 फरवरी को की गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Contents
इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, दो नाबालिग झुलसे

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप

गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी (बोड़ाकी) ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी की गलत फोटो बनाकर इंडियन स्टोरी नामक एक्स और फेसबुक पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपलोड की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सोशल अकाउंट पर 100 से ज्यादा लोगों द्वारा भद्दे व आपत्तिजनक टिप्पणी व कमेंट किए गए, जिससे प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा।

इसे भी पढ़ें:  पद भी गया, बोलने की बारी भी? राघव चड्ढा ने AAP से पूछा सवाल

पहले शिकायत, फिर कोर्ट का सहारा

मनोज भाटी के अनुसार, इस संबंध में 30 दिसंबर को थाना सूरजपुर पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एक जनवरी को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन से भी मुलाकात की गई, लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि मजबूर होकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर एयर पलूशन: 300 किमी दायरे पर सुनवाई

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौतम बुद्ध नगर के आदेश पर थाना सूरजपुर में 22 फरवरी को आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share This Article