झालू में किन्नरों द्वारा जबरन धन उगाही पर शिकायत

 बिजनौर के थाना हल्दौर क्षेत्र स्थित  कस्बा झालू  झालू में किन्नरों द्वारा जबरन धन उगाही के आरोपों को लेकर कस्बा वासियों ने पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। नागरिकों ने कहा कि घर-घर जाकर नवजात शिशु के जन्म और विवाह जैसे अवसरों पर हजारों रुपये की मांग की जा रही है। इस पर रोक लगाने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है।

Contents
इसे भी पढ़ें:  दोस्त के साथ घूमने गई छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन का एनकाउंटर गिरफ्तार

घर-घर जाकर धन की मांग का आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि कुछ किन्नर समुदाय के लोग पारिवारिक आयोजनों के दौरान अत्यधिक धनराशि की मांग कर रहे हैं। यदि कोई परिवार इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताता है, तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और दबाव बनाकर धन वसूला जाता है। नागरिकों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं से कस्बे में रोष और भय का वातावरण बन गया है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि वे सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान में विश्वास रखते हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या अवैध धन उगाही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।

इसे भी पढ़ें:  सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर से नौ लोगों की मौत, तीन घायल

दोबारा घटना होने पर कानूनी कदम की चेतावनी

नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में पुनः इस प्रकार की जबरदस्ती की जाती है, तो झालू कमेटी और क्षेत्रवासी कानून के तहत कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे।इस दौरान विहिप नेता ज्ञानेश्वर सिंह, घनश्याम सिंह मलिक, परवीन सिंह, गौरव, विशाल, संजय, अरुण कुमार, रजनीश सिंह, सुधीर, विनित चौधरी, मुनेंद्र, दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुंबई पुलिस की सख्ती: आजाद मैदान खाली कराने पर आंदोलनकारियों और पुलिस में टकराव
Share This Article