दिल्ली-देहराूदन हाईवे पर कैमरे चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

नोएडा की रेंटल कंपनी से शूटिंग कैमरे व अन्य कीमती उपकरण बुक कराकर ले भागे थे शातिर,मालिक ने दर्ज कराया था मुकदमा

मुजफ्फरनगर। महंगे कैमरा और गिम्बल सेट की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत का कैमरा, लेंस और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। घटना को लालच में अंजाम देने की बात पूछताछ में सामने आई है।
थाना नई मंडी पुलिस ने कैमरा व गिम्बल सेट चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो काले बैग में रखा सोनी कंपनी का एफएक्स-3 कैमरा, पांच लेंस, डीजीआई कंपनी का आरएस-4 प्रो गिम्बल सेट, एनडी व ब्लैक प्रो मिस्ट फिल्टर तथा 7 इंच का मॉनिटर बरामद किया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बेटों और बहुओं से मिला अपमान बना जहर, पिता ने कर ली खुदकुशी

क्षेत्राधिकारी नई मंडी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आरोपियों के खिलाफ ये कार्रवाई की गई। सीओ राजू कुमार साव ने रविवार को खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 1 मार्च 2026 को प्रात: 3:15 बजे भोपा फ्लाईओवर से लगभग 50 मीटर की दूरी से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन (निवासी खेड़ा, थाना जानसठ, वर्तमान पता सेक्टर-49 बरौला, गौतमबुद्धनगर), सनी (निवासी खुर्रमपुर, थाना मुरादनगर, गाजियाबाद) और हिमांशु (निवासी मोहल्ला बिचपटा, थाना मुरादनगर, गाजियाबाद) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने बसी-खुब्बापुर में पंचायत कर किया किसान संवाद

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों वीडियोग्राफी का कार्य करते हैं। 12 फरवरी 2026 को उन्होंने एक कंपनी से आॅनलाइन कैमरा किराए पर बुक किया था। 13 फरवरी को सेक्टर-62 नोएडा से एक व्यक्ति कैमरा लेकर आया, जिसे आरोपियों ने किराए की गाड़ी में बैठाया और मुजफ्फरनगर की ओर चले आए। रास्ते में जब वह व्यक्ति पेशाब के लिए गाड़ी से उतरा तो तीनों आरोपी उसका कैमरा और गिम्बल सेट से भरा बैग लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि महंगे उपकरण देखकर उनके मन में अधिक पैसे कमाने का लालच आ गया था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। इस संबंध में थाना नई मंडी में मुकदमा धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक संदीप सिंह धारीवाल, उपनिरीक्षक शुभम चौहान, उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह, कांस्टेबल पंकज शर्मा, रोहित कुमार और मुनेश कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ग्रांड प्लाजा मॉल पालिका का सबसे बड़ा बकायादार!

Also Read This

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  एसपी एन.पी. सिंह ने देर रात थानाभवन में किया पैदल भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा और थाने का आकस्मिक निरीक्षणकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »