मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में रोमांच से भरपूर रही टिहरी और वसुंधरा की जीत

टिहरी फाल्कन्स ने देवभूमि रॉयल्स को 27 रन से हराया, वसुंधरा सुपर किंग्स ने भवानी लायंस को 5 विकेट से दी मात

मुजफ्फरनगर। सीसीएस स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के दो लगातार मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। पहले मैच में टिहरी फाल्कन्स ने हर विभाग में संतुलित प्रदर्शन करते हुए देवभूमि रॉयल्स को 27 रन से पराजित किया, वहीं दूसरे मुकाबले में वसुंधरा सुपर किंग्स ने संयमित बल्लेबाजी के दम पर भवानी लायंस को 5 विकेट से हराकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। दोनों मैचों में खिलाड़ियों के हरफनमौला प्रदर्शन और निर्णायक क्षणों ने लीग को और अधिक प्रतिस्पर्धी बना दिया है।

लीग के मैच-12 में टिहरी फाल्कन्स और देवभूमि रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में टिहरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। शिवम चौधरी ने 32 गेंदों में 48 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। सार्थक चची और अक्षु बजवा ने 39-39 रन बनाकर मध्यक्रम को संभाला। अंतिम ओवरों में अजय कश्यप ने नाबाद 4 रन जोड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचाया। देवभूमि रॉयल्स की ओर से निगम चौधरी और आयुष कुमार ने महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में वैलेंटाइन डे का कड़ा विरोध: क्रांति सेना की चेतावनी- "जहां मिलेंगे बंटी-बबली, तोड़ देंगे हड्डी-पसली"

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवभूमि रॉयल्स की शुरुआत लड़खड़ाई। हालांकि प्रिंस पंवार ने 57 रनों की जुझारू पारी खेलकर मुकाबले को रोचक बनाए रखा। हर्ष भाटी (27) और निगम चौधरी (नाबाद 18) ने प्रयास किया, लेकिन टीम 20 ओवर में 156 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में अजय कश्यप और सार्थक चची ने 2-2 विकेट लेकर विपक्ष की कमर तोड़ दी, जबकि अक्षु बाजवा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अहम विकेट झटके। मैच में टिहरी फाल्कंस देवभूमि रॉयल्स को 27 रन से पराजित किया। अक्षु बाजवा को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विजेताओं को सम्मानित किया। फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रिंस पंवार को प्रदान किया गया। चयनित खिलाड़ियों को एमसीए के जॉइंट सेक्रेटरी सीए अजय जैन और उपाध्यक्ष इंद्र माथुर द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर अतिक्रमण मुक्त अभियान में सामान जब्त

एमपीएल मुकाबले में वसुंधरा सुपर किंग्स की शानदार वापसी

एमपीएल-2 के मैच-13 में भवानी लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन बनाए। उदित चौधरी और प्रवीण रमन ने 34-34 रन की उपयोगी पारियां खेलीं, जबकि विशाल सिंह ने 36 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वसुंधरा सुपर किंग्स केे युवराज सिंह नागर ने 3 विकेट झटके। 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वसुंधरा की शुरुआत संतुलित रही।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अफसरों की अनदेखी से नाराज किसानों ने घेरा विकास भवन

युवराज चौधरी ने 40 रन बनाकर पारी को दिशा दी, जबकि आशमित बलियान (31) और हर्षित राठी (27) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में ऋतिक वत्स और विवेक कुमार ने नाबाद रहकर टीम को 18.1 ओवर में 155 रन तक पहुंचाया और 11 गेंदों का खेल शेष रहने के बावजूद अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। ऑल राउंडर युवराज चौधरी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि फाइटर ऑफ द मैच का खिताब विशाल चौधरी को मिला। टिहरी फाल्कन्स और वसुंधरा सुपर किंग्स की जीत ने प्लेऑफ की दौड़ को नया मोड़ दे दिया है। इस दौरान मुख्य रूप से चेयरमैन एमसीए भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, जॉइंट सचिव ओमदेव सिंह, रोहित, विकास राठी, कुशल पाल सिंह सहित टिहरी सें वैभव गोयल, मयंक बिंदल, देवभूमि के सुमित रोहल, डॉ हेमंत, पुष्पेंद्र वर्मा, संजय शर्मा, रोहन त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article