नूर खान एयरबेस पर हमला: ड्रोन गिराए, सैन्य ठिकाने तबाह

नूर खान एयरबेस पर हमला कर अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस कार्रवाई में 32 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। यह हमला पाकिस्तान की हालिया हवाई कार्रवाई के जवाब में बताया गया है। पिछले चार दिनों से अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सेनाएं आमने-सामने हैं। दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस को निशाना बनाया गया।

इसे भी पढ़ें:  ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार ने बदली जंग की तस्वीर

इसके अलावा बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं डिवीजन मुख्यालय और खैबर पख्तूनख्वा की मोहमंद एजेंसी में ख्वाजाई कैंप पर भी हमले किए गए। तालिबान का दावा है कि पाकिस्तान के कई महत्वपूर्ण सैन्य कमांड सेंटरों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रातभर चले हमलों में 32 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 203 मंसूरी, 201 सिलाब और 205 अल-बद्र कॉर्प्स ने इन अभियानों को अंजाम दिया। मंत्रालय के मुताबिक, 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, 10 घायल हुए और चार सैन्य चौकियां पूरी तरह तबाह हो गईं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः मंगलवार से शुरू हो रहा वोटरों की छंटाई का सबसे बड़ा अभियान

अफगान सेना ने पाकिस्तान के दो सैन्य ड्रोन मार गिराने का भी दावा किया है। अफगानिस्तान का कहना है कि यह ऑपरेशन पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ का बदला है। पाकिस्तान ने हाल ही में काबुल और बगराम एयरबेस पर हवाई हमले किए थे। शुक्रवार को काबुल और कंधार में एयरस्ट्राइक की गई, जिसके कुछ घंटों बाद अफगान सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि यदि पाकिस्तान ने अफगान हवाई सीमा का उल्लंघन किया तो और भी कड़ा जवाब दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  चीन ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, कहा- 1 अगस्त से टैरिफ लगा तो करेंगे जवाबी कार्रवाई

रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस पाकिस्तान की वायुसेना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे मई 2025 में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी निशाना बनाया गया था, जिसमें बेस के ढांचे को नुकसान पहुंचा था। डिप्टी प्रवक्ता सेदिकुल्लाह नसरत ने बताया कि नंगरहार, पक्तिया, खोस्त और कंधार प्रांतों में दुश्मन के खिलाफ लेजर हथियारों और आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया गया। फिलहाल पूरे क्षेत्र में भारी तनाव बना हुआ है और हालात संवेदनशील बताए जा रहे हैं।

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  अमेरिका भारतीय चावल और कनाडाई खाद पर अतिरिक्त टैक्स लगाने की तैयारी में: ट्रम्पगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ

Read More »