हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

घटना के बाद फरार हुआ अज्ञात वाहन चालक, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।सूचना मिलते ही मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामद

मंसूरपुर थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है,ताकि अज्ञात वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों को सूचना दे दी है। शिनाख्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  कवाल कांडः मलिकपुरा में बनेगा सचिन-गौरव का स्मारक

दूसरी ओर मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरा निवासी तीन युवक नासीर पुत्र नसीम, हसीन व जुनेद पुत्रगण इकबाल मंगलवार सुबह बाइक पर सवार होकर अपने गांव से निजामपुर की ओर जा रहे थे। जब यह निजामपुर के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

इसे भी पढ़ें:  सूचना विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, निदेशक सूचना ने दिलाया दायित्व बोध

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण मामला: कोर्ट का बड़ा आदेशजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »