सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बीच सीवर लीकेज से सड़क धंसी, बड़ा हादसा टला

ग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता समलित त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पुत्र को उसके दोस्त ईशु (पुत्र वीरेंद्र) और अनुभव (पुत्र दीपक) अपने साथ लेकर गए थे। उनका दावा है कि दोनों ने अभ्युदय को कोई नशीला पदार्थ खिलाया या पिलाया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें:  MEERUT-पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था हापुड़ का सत्येन्द्र

पिता का कहना है कि यह घटना एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन प्राथमिक रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका। शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए चिकित्सकों ने मृतक का बिसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पुलिस अब बिसरा रिपोर्ट और कॉल विवरण रिकॉर्ड के आधार पर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  ‘बुलडोजर एक्शन होगा’, कोडीन कफ सिरप मामले पर सीएम योगी का कड़ा संदेश

जांच अधिकारी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं। फिलहाल, सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला की सच्चाई सामने आने का इंतजार है, जो बिसरा रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Also Read This

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बीच सीवर लीकेज से सड़क धंसी, बड़ा हादसा टलाजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस में एक

Read More »

खतौली में जल संकटः गैस पाइपलाइन कार्य से पानी की लाइन क्षतिग्रस्त

मरम्मत में देरी से बढ़ी लोगों की नाराजगी, गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर निवासी खतौली। खतौली नगर क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान जल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पिछले एक सप्ताह से कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के बीच उत्पन्न इस संकट ने स्थानीय निवासियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। पानी की कमी के कारण लोगों को पीने के पानी से लेकर दैनिक उपयोग तक के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और श्रम दोनों

Read More »

भाई ने भाई को गोली मारी, फिर गुस्से में पिता और छोटे बेटे ने ले ली उसकी जान

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में जमीन बंटवारे का विवाद सोमवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव में दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा कुछ ही देर में दोहरी मौत तक पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, पहले एक भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी। इसके बाद गुस्से में पिता और सबसे छोटे भाई ने कथित हमलावर की लाठियों से पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से घर में कोहराम है। पुलिस ने पिता और छोटे बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसे

Read More »

Muzaffarnagar News : सुबह-सुबह GST की बड़ी दबिश, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा की मिल जांच के घेरे में

Muzaffarnagar News (मुजफ्फरनगर)। शहर में मंगलवार सुबह उस समय हलचल बढ़ गई, जब स्टेट जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित अमन रोलिंग मिल में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टीम सुबह-सवेरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मिल परिसर में जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान मिल के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर निगरानी बढ़ा दी गई। अंदर काम कर रहे कर्मचारियों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई। मौके पर स्थानीय पुलिस की तैनाती के बाद परिसर के बाहर भी हलचल का माहौल बना रहा। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बीच सीवर

Read More »