मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में मेडिकल मेवेरिक्स ने सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से हराया

आखिरी ओवरों में पलटा मैच, कप्तान वैभव की घातक स्पिन गेंदबाजी से टाइगर्स की टीम 2 गेंद शेष रहते हुई ढेर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पूल-बी में गुरुवार सुबह चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेडिकल मेवेरिक्स ने रोमांचक संघर्ष में सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। अंतिम ओवरों में गेंदबाज वैभव की शानदार स्पिन गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया और टाइगर्स के हाथ से जीत फिसल गई। इस हार के साथ टाइगर्स के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है।

इस मुकाबले में मेडिकल मेवेरिक्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में 3 छक्कों और 12 चौकों की मदद से 72 रन की प्रभावशाली पारी खेली। उन्होंने एक छोर संभालते हुए टीम के स्कोर को मजबूत आधार दिया। अन्य बल्लेबाजों में कपिल और दिनेश ने क्रमशः 21-21 रन का उपयोगी योगदान दिया। गेंदबाजी में टाइगर्स के यश ने दो विकेट लिए, जबकि कुलदीप, प्रशांत और प्रवीण को एक-एक सफलता मिली।

इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने 9 नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भेंट की व्हील चेयर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिल्वर्टन टाइगर्स ने आत्मविश्वास के साथ पारी की शुरुआत की। 17 ओवर तक टीम की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही थी और जीत लगभग तय लग रही थी। उस समय टाइगर्स को अंतिम तीन ओवरों में केवल 21 रन बनाने थे और सात विकेट शेष थे। क्रीज पर जमे बल्लेबाज शिवम चौधरी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 51 गेंदों में 78 रन बनाए और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था। लेकिन इसी समय मैच ने नाटकीय मोड़ लिया। मेडिकल मेवेरिक्स के कप्तान वैभव ने निर्णायक समय पर स्पिन गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी गेंदों पर लगातार विकेट गिरने लगे। इसी बीच शिवम चौधरी भी अहम मौके पर रन-आउट हो गए, जिससे टाइगर्स का मनोबल टूट गया। अंतिम ओवर में टाइगर्स को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे, लेकिन टीम केवल 2 रन ही बना सकी और पूरी टीम पारी की दो गेंद शेष रहते आउट हो गई। इस तरह मेडिकल मेवेरिक्स ने 11 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर ली।

इसे भी पढ़ें:  लापता सचिनः बरामद कंकाल ने और उलझा दी मौत की कहानी

मेडिकल मेवेरिक्स की ओर से कप्तान वैभव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके और टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। टाइगर्स की ओर से ऋतुराज शर्मा ने 27 और हर्ष ने 19 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव त्यागी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जबकि संघर्षपूर्ण पारी के लिए शिवम चौधरी को फाइटर प्लेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय शर्मा और संयुक्त सचिव विकास ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। मुकाबले के दौरान एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर, ओमदेव सिंह, उपाध्यक्ष अरविन्द भारद्वाज, कुशल पाल सिंह, रोहित चौधरी, डॉ. हेमंत, डॉ. पंकज सिंह, राजीव जैन, डॉ. यश अग्रवाल और डॉ. मलिक सहित अनेक खेल प्रेमी स्टेडियम में उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: बैंकट हॉल मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, हत्या की धमकी

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना बहुजन समाज के लिए बड़ा सम्मान: अनिल कुमारकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  लापता सचिनः बरामद कंकाल ने और उलझा दी मौत की कहानीपालिका

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पैगंबर की शान में गुस्ताखी पर भड़की जमीयत

Read More »