यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है।

जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में बने रहने की पुष्टि कर दी गई है। इस प्रक्रिया के दौरान फॉर्म-7 के जरिए नाम कटवाने के कई मामलों का भी निस्तारण किया गया है। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 44,952 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इनमें शामिल हैं: 27,118 नाम स्थानांतरण के कारण हटाए गए, 10,014 लोगों ने स्वयं आवेदन देकर नाम कटवाया, 7,820 नाम आपत्ति के आधार पर हटाए गए इनमें से 5,153 नाम संबंधित मतदाताओं की मृत्यु होने के कारण सूची से हटाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बारात में मिले बधाई के पैसे बांटने को लेकर बैंड मास्टरों में मारपीट

 निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 6 जनवरी से 6 मार्च 2026 तक दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि निर्धारित की गई थी। इसके बाद 6 जनवरी से 27 मार्च तक दावों का निस्तारण किया जाएगा और 10 अप्रैल 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नाम जोड़ने और हटाने के लिए आवेदन किए हैं। चुनाव विभाग के अनुसार: 86 लाख से अधिक लोगों ने फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने का आवेदन किया, 3 लाख से अधिक लोगों ने फॉर्म-7 के जरिए नाम हटाने की मांग की पिछले 24 घंटों में भी 1.66 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल कराने का आवेदन किया, जबकि 7,329 लोगों ने फॉर्म-7 के माध्यम से नाम हटाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में शामिल हुए 11 गांवों में अब टैक्स लगाने की तैयारी

 मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 6 जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद से 6 मार्च तक 70,69,810 लोगों ने फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। इसके अलावा 2,642 लोगों ने फॉर्म-6 (ए) भरा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि जिन्हें नोटिस मिला है, वे समय पर उपस्थित होकर अपने दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करें, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन बनाया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  इंस्पेक्टर महावीर के गुडवर्क से मायूस चेहरों पर आई मुस्कान

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  विकास की समीक्षा में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोरवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  102nd BIRTH ANNIVERSARY-समाज सेवा और दान-पुण्य मुझे बाबूजी ने विरासत

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »