कश्यप समाज को नरेश टिकैत की हिदायत: अपनी हैसियत ने भूले मजदूर तबका

कहा-पुलिस का रवैया ठीक नहीं, कुछ लोग आग लगाने का काम कर रहे हैं, पंचायत करके कुछ हासिल नहीं कर पायेगा कश्यप समाज

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के गांव नसीरपुर में छह मार्च को हुई मारपीट की घटना के बाद उपजे जातीय तनाव के बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में खुलकर बयान दिया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए शांति और आपसी बातचीत से विवाद सुलझाने की अपील की। ऐसे में उन्होंने कश्यप समाज को मजदूर तबका बताते हुए हैसियत में रहने की हिदायत के साथ ही कुत्ता काटने वाली कहावत भी कहकर नसीहत दी।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर में हुई मारपीट की घटना को लेकर जातिगत आधार पर जारी विवाद के बीच बने तनाव में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत गांव नसीरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। साथ ही पुलिस प्रशासन पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए इस लड़ाई में पूरन सिंह के साथ रहने का इशारा कर दिया।

मीडिया से बातचीत में नरेश टिकैत ने कहा कि तितावी थाना पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मारपीट के मुकदमे में पूरन सिंह की कोई गलती नहीं है। उनका कहना था कि इस मामले को अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है और कुछ लोग जिले में माहौल खराब कर जातीय तनाव बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। ये लोग जिले की शांति को आग लगाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्होंने ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि समाज में खाई पैदा करने की कोशिश करने वालों के मंसूबे सफल नहीं होने दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  नवनिर्मित एसटीपी प्लांट का मंत्री कपिल देव ने किया निरीक्षण, अफसरों को दिए कड़े निर्देश

नरेश टिकैत ने कहा कि पूरन सिंह ने शुरूआत से ही बड़ा दिल दिखाया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्होंने अपने तीन लोगों जिनमें उनका बेटा भी शामिल है, को पुलिस के हवाले कर दिया, जिन्हें जेल भेजा गया। इसे उन्होंने सामाजिक शांति की दिशा में उठाया गया कदम बताया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के रवैये पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन ने इस मामले को सही नजरिये से नहीं देखा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में जिले में हुए दंगों की घटनाओं को सभी ने देखा है और ऐसी स्थिति दोबारा पैदा नहीं होने दी जाएगी। हालांकि कुछ लोग हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: गांवों में शुद्ध पानी और शुद्ध हवा के लिए काम करेंगे जिले के उद्योग

टिकैत बोले-मजदूर तबका ये याद रखे, उनका काम हमारे बिना कतई नहीं चलेगा

14 मार्च को नसीरपुर में किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रस्तावित महापंचायत के सवाल पर टिकैत ने कहा कि पंचायत सम्मान बचाने के लिए बुलाई जा रही है। साथ ही कश्यप समाज द्वारा पंचायत के ऐलान पर उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इस तरह की पंचायतों से कोई लाभ नहीं होगा। उनका कहना था कि कुछ लोग दूसरों के बहकावे में आकर माहौल को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही टिकैत ने कश्यप समाज पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मजदूर तबके को अपनी हैसियत में रहना चाहिए, उनका काम हमारे बिना नहीं चलेगा। वो लोग घर पर चढ़कर आये तो उनके गले में फूलों का हार तो नहीं डाला जाता, उनके थोड़ी चोट लग गई है, हम ऐसे मामलों को रोज निपटाते हैं, टिकैत ने कहा कि विवाद का समाधान बातचीत और आपसी समझ से ही संभव है और सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए। कुत्ता काट ले तो उससे बदला लेने के बजाये इलाज कराया जाता है, उन्होंने क्षेत्र में शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। नरेश टिकैत का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे मामले को लेकर राजनीतिक व सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी लाई प्रस्तावः टाउनहाल में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य स्मारक

Also Read This

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भगवान परशुराम जयंती पर भव्य हवन-पूजन व विशाल भंडारामिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी बेधक कीट

Read More »

मेरठ में दरोगा रिश्वत लेते पकड़ा गया, एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई

मेरठ। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने पुलिस विभाग से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पल्लवपुरम थाने में तैनात उपनिरीक्षक छत्रपाल सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोप है कि दरोगा छत्रपाल सिंह एक मामले की विवेचना कर रहे थे। इसी दौरान उनसे जुड़े पक्ष से पैसों की मांग की गई। शिकायत एंटी करप्शन यूनिट तक पहुंची, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की जांच करते हुए ट्रैप की योजना तैयार की। इसे भी पढ़ें:  दिव्यांशु जटराणा हत्याकांडः रालोद ने मुख्यमंत्री धामी से की सख्त कार्रवाई की मांगरिश्वत की रकम

Read More »

युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मां बेटी पर लगाए गंभीर आरोप 

शव के पास से दो पेज का सुसाइड नोट पुलिस ने किया बरामद, मां बेटी पर लगाए गंभीर आरोप मुज़फ़्फ़रनगर। तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने मानसिक तनाव में आत्महत्या कर ली। युवक का शव मिलने के साथ एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मां बेटी पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा और चिंता का माहौल है। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी लाई प्रस्तावः टाउनहाल में बनेगा भगवान परशुराम

Read More »