शिक्षक के घर दिनदहाड़े चोरी, ताले तोड़कर नगदी व जेवर ले गए बदमाश

स्कूल में ड्यूटी पर था शिक्षक, बेटी को दवा दिलाने गई थी पत्नी, लौटने पर टूटा मिला घर का ताला, बिखरा हुआ था सारा सामान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के खतौली कस्बे में दिनदहाड़े एक शिक्षक के घर चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर घर के ताले तोड़कर करीब 8.21 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय शिक्षक स्कूल में ड्यूटी पर था, जबकि पत्नी बेटी को दवा दिलाने गई हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में BIS की मानक लेखन प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया हुनर

खतौली थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के ब्लॉक-डी में अज्ञात चोरों ने एक शिक्षक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कुलदीप पुत्र मंशाराम निवासी आवास विकास खतौली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरकारी शिक्षक है और 10 मार्च को दोपहर लगभग 12 बजे से 1:45 बजे तक अपने विद्यालय जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़ी राजपूतान में ड्यूटी पर गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी बेटी को दवा दिलाने के लिए डॉक्टर के यहां गई हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

बताया गया कि दवा लेकर घर लौटने पर पत्नी ने घर का मुख्य ताला टूटा हुआ पाया। इसकी सूचना तुरंत कुलदीप को दी गई। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा तो देखा कि अंदर के कमरों और सेफ के ताले भी टूटे हुए थे तथा घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखी 8,21,000 रुपये की नकदी के अलावा सोने की चेन, एक अंगूठी, पत्नी की तीन सोने की अंगूठियां, गले की कंठी, मंगलसूत्र, कानों के तीन जोड़ी सोने के आभूषण तथा पाजेब और चुटकी सहित अन्य जेवरात चोरी हो गए हैं। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत खतौली थाने में देकर चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कृषि मण्डी समिति ने दबाये पालिका के दो करोड़

Also Read This

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कृषि मण्डी समिति ने दबाये पालिका के दो करोड़राजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ संगठन का

Read More »