कपिल की सौगात: मुजफ्फरनगर में सबसे बड़े राजकीय गेस्ट हाउस का लोकार्पण

भोपा रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के पास आधुनिक गेस्ट हाउस का मंत्री कपिल देव ने किया उद्घाटन, प्रशासनिक अधिकारियों और अतिथियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए भोपा रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के समीप नवनिर्मित राजकीय निरीक्षण भवन (गेस्ट हाउस) का लोकार्पण किया गया। लगभग 211.47 लाख रुपये की लागत से तैयार यह भवन जनपद में आने वाले अधिकारियों और सरकारी अतिथियों के ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

भोपा रोड स्थित मखियाली चौकी के पास पुराने बाईपास की अनुपयोगी भूमि पर निर्मित मुजफ्फरनगर के सबसे बड़े नए राजकीय निरीक्षण भवन का गुरुवार को लोकार्पण प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा लगभग 211.47 लाख रुपये की लागत से तैयार इस आधुनिक भवन का उद्देश्य जनपद में आने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सरकारी अतिथियों के लिए बेहतर प्रवास सुविधा उपलब्ध कराना है।

इसे भी पढ़ें:  निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मियों का आर-पार की लड़ाई का एलान...स्मार्ट प्रीपेड मीटर थोपना असंवैधानिक

लोकार्पण समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल और नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर भवन को जनता और प्रशासन को समर्पित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह गेस्ट हाउस प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन और विकास कार्यों की निगरानी के लिए महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भवन के नियमित रखरखाव और सुव्यवस्थित उपयोग के निर्देश भी दिए गए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस के खिलाफ पूरन सिंह को नरेश टिकैत की भाकियू का समर्थन

इस अवसर पर नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, रूपेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, प्रवीण खेड़ा, नंद किशोर, दीपक मित्तल, सुनील दर्शन, रोहतास पाल, सुखदर्शन सिंह बेदी, सुषमा पुंडीर, रेनू गर्ग, सुधीर खटीक, कपिल त्यागी, अजय सागर, राकेश बिंदल, पंकज अग्रवाल, कुश पुरी, विपुल भटनागर, अमित गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, जितेंद्र कुच्छल, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, परमेश सैनी, राजकुमार सिद्धार्थ, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, योगेश मित्तल, राहुल पंवार, प्रशांत चौधरी, सुधीर आर्य, प्रमोद राठी, विशाल खोकर, रविंद्र भंदुरा, दीपांकर गौतम सहित अधिशासी अभियंता अनिल कुमार राणा, मुख्य विकास अधिकारी देशभूषण कमल किशोर कांडारकर, सिटी मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  निविदा कर्मी पर अवैध वसूली के आरोप, अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी से उपभोक्ताओं में रोष

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस के खिलाफ पूरन सिंह को नरेश टिकैत की भाकियू का समर्थनइस अवसर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  निविदा कर्मी पर अवैध वसूली के आरोप, अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी से उपभोक्ताओं में रोषमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र

Read More »