प्रेमिका की हरकत से बागपत में बंधक बनी मुजफ्फरनगर की बारात

लड़की वालों ने किया हंगामा, दूल्हा दोस्तों संग भागा, पिता और जीता सहित बनाया बारात को बंधक, नाश्ता छोड़कर भाग बाराती

बागपत। मुजफ्फरनगर के एक गांव के रहने वाले प्रेमी ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली दोघट क्षेत्र की प्रेमिका के परिवार वालों को अपने साथ में फोटो दिखाए तो उन्होंने उसकी पढ़ाई छुड़वा दी। अपने सपनों के कत्ल का प्रेमिका ने बृहस्पतिवार को पूरे एक साल बाद बदला लिया। उसका प्रेमी शादी करने के लिए बरात लेकर बागपत के निवाड़ा में पहुंचा तो प्रमिका भी पीछे से आ गई और उसने दुल्हन को दूल्हे के साथ अपने पुराने फोटो दिखा दिए।

दुल्हन ने फोटो देखकर शादी करने से साफ इंकार कर दिया। शादी टूटने के साथ ही हंगामा होने लगा तो दूल्हा अपने दोस्तों के साथ वहां से भाग गया। दूल्हे के पिता, जीजा समेत कई रिश्तेदारों को दुल्हन पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया। पुलिस सूचना मिलने पर आई और उनको थाने ले गई। दूल्हे पक्ष के लोगों ने खर्च के ढाई लाख रुपये दिए और दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जिला पंचायत का पुनर्गठन, वार्डों की संख्या हुई कम

मुजफ्फरनगर के गढ़ी गांव में दोघट क्षेत्र की रहने वाली युवती छह साल पहले एक शादी में गई थी। वहां उसकी युवक से मुलाकात हुई और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। युवक ने शादी की इच्छा जताई तो युवती ने एक साल बाद 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शादी करने की बात कह दी। इसके बावजूद युवक ने अपने जीजा को युवती के पिता के पास भेज दिया। जीजा ने बातचीत के दौरान दोनों के निजी फोटो उसके पिता को दिखा दिए। इससे नाराज होकर परिवार वालों ने युवती का कॉलेज जाना बंद करा दिया और वह पढ़ाई नहीं कर सकी। इसके अलावा भी घर वालों ने काफी बंदिश लगा दी।

इसे भी पढ़ें:  पुरबालियान में चल रहा था अवैध नर्सिंग होम, अधिकारियों ने लगाई सील

अब एक साल बाद युवती को पता चला कि युवक की शादी तय हो गई है और उसकी बरात बृहस्पतिवार को बागपत के निवाड़ा गांव में जाएगी। जब बरात निवाड़ा गांव में पहुंची तो युवती भी वहां पहुंच गई। उसने दुल्हन को दूल्हे के साथ अपने पुराने फोटो दिखाए। फोटो देखते ही दुल्हन ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। हंगामा बढ़ने पर आए पुलिसकर्मी सभी को कोतवाली ले आए। युवती का कहना है कि उसने अपनी बेइज्जती का बदला ले लिया, अब उसे कोई कार्रवाई नहीं करानी। इस मामले में जांच अधिकारी सत्यम जंघाला का कहना है कि हंगामा करने वाली युवती ने तहरीर देने से मना कर दिया। इसके अलावा दूल्हे और दुल्हन पक्ष में समझौता हो गया। बरात लेकर आए बराती नाश्ता कर रहे थे तो तभी दूल्हे की प्रेमिका ने वहां आकर हंगामा कर दिया। इससे दुल्हन पक्ष के लोग भी भड़क गए। हंगामा बढ़ने लगा तो बरातियों को नाश्ता छोड़कर भागना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल बना नेत्र रोगियों के कल्याण का माध्यम

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर–दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट वॉल्वो बसइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर–दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट वॉल्वो बसमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी बेधक कीट

Read More »