मुजफ्फरनगर–दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट वॉल्वो बस

सोमवार अलसुबह देहरादून से गुरुग्राम जा रही टूरिस्ट बस हाईवे पर गांव तगाई के पास अचानक पलटी, चालक की लापरवाही को दुर्घटना का कारण

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर खतौली बायपास स्थित नावला रिसोर्ट के समीप सोमवार तड़के दिल्ली से देहरादून जा रही एक वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही खतौली पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार खतौली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक डबल डेकर टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। यह दर्दनाक हादसा सोमवार की अलसुबह करीब तीन बजे उस वक्त हुआ, जब बस देहरादून से गुरुग्राम की ओर जा रही थी। खतौली नेशनल हाईवे पर गांव तिगाई के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई।

इसे भी पढ़ें:  RDF ईंधन को लेकर जांच, मुजफ्फरनगर की 19 पेपर मिलों पर नजर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की गति काफी तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। बस में लगभग 25 यात्री सवार थे, जिनमें हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया। बचाव कार्य में जुटे लोगों ने बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल सेंट फ्रांसिस अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में करने के लिए भर्ती किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  अफसरों को लेकर आधी रात सुरक्षा परखने सड़कों पर उतरे एसएसपी संजय वर्मा

खतौली थाने के एसएचओ दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में बस की तेज रफ्तार और संभवतः चालक की लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे के कारण यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बस को क्रेन की मदद से बीच सड़क से हटवाकर किनारे खड़ा कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  हादसों की बारिशः ग्रामीण इलाकों में लगातार ढह रहे कच्चे मकान

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »