मुजफ्फरनगर-गौवंश चोरी कर गौकशी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके पिता और भाई ने बछड़ा चोरी कर उसका कटान किया और मांस बेच अवशेषों को नहर में फेंक दिया

मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र में गौवंश चोरी कर उसकी गौकशी करने के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य अभी फरार हैं। थाना खतौली पुलिस ने गौवंश चोरी और गौकशी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमिश (24) पुत्र शकील निवासी मोहल्ला देवीदास, खतौली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गौकशी में प्रयुक्त उपकरण, रस्सियां और गौवंश के अवशेष भी बरामद किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एक दिन की साइबर थाना प्रभारी बनी कौशम्बी पंवार

थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल के अनुसार, 15 मार्च 2026 को खेडी रांगधान निवासी प्रवेश कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि उसके घर से एक बछड़ा चोरी कर लिया गया है। इस पर थाना खतौली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों—आमिश, उसके पिता शकील और भाई आजम—की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर 19 मार्च की रात करीब 9:05 बजे आमिश को दूधली कट से गिरफ्तार कर लिया। शकील और भाई आजम फरार है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में दर्दनाक हादसेः ट्रक ने ई रिक्शा चालक को कुचला, मालगाड़ी से कटकर व्यक्ति की मौत

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके पिता और भाई ने गांव खेडी रांगधान से बछड़ा चोरी कर उसका कटान किया और मांस बेच दिया। घटना के बाद अवशेषों को नहर में फेंक दिया गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सठेड़ी नहर के पास झाड़ियों से पशु को बांधने वाली रस्सी, मुंह पर लगाने वाला मुछिका, रस्सी के टुकड़े, एक दांव, एक छुरा तथा गौवंश के अवशेष बरामद किए हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में गौवध अधिनियम समेत अन्य धाराएं बढ़ा दी गई हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सभासद प्रशांत गौतम से अभद्रता के आरोपी हैड कांस्टेबल लाइन हाजिर
Share This Article