प्रेम प्रसंग में खूनी टकराव: प्रेमी ने प्रेमिका की ससुराल पर बोला हमला

पति और ससुर ने किया था बहु के प्रेम-प्रसंग का विरोध, हमलावर प्रेमी सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में एक विवाहिता के प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि इस सम्बंध का विरोध करने पर गुस्साये प्रेमी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर महिला के ससुराल पर हमला कर दिया, जिसमें पति समेत कई लोग घायल हो गए।

थाना मंसूरपुर क्षेत्र के ग्राम पूरबालियान में एक आरोप के बाद जन्मे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक विवाहिता के कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विरोध के बाद प्रेमी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर ससुराल पक्ष पर हमला कर दिया। पीड़ित शमशुद्दीन पुत्र अमरु ने थाना मंसूरपुर में दी गई तहरीर में बताया कि उसके बेटे वाजिद की पत्नी अंजुम का गांव के ही रिजवान पुत्र सुबराती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इस संबंध का परिवार ने विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सिगरेट नहीं देने पर होटल कर्मचारी को बाइक सवारों ने पीटा

आरोप है कि 22 मार्च को रिजवान ने अपने परिजनों—फरमान, आरिफा, इसरत, सुबराती तथा बागपत जनपद के लूम गांव निवासी जमशेद को बुलाकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार (तबल) से लैस होकर वाजिद के घर पर हमला कर दिया। हमले के दौरान रिजवान ने अपनी प्रेमिका अंजुम के पति वाजिद की हत्या करने के इरादे से उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य अब्दुल माजिद को भी गंभीर चोटें आईं। वहीं गांव के जकरिया और आबिद भी झगड़ा छुड़ाने के दौरान घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका परिषद के एनएसए डॉ. अजय शाही के खिलाफ शासन में जांच शुरू

घटना के बाद आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया, जाते-जाते परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रिजवान सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

Also Read This

सुप्रीम कोर्ट एससी-एसटी एक्ट फैसला: धर्म बदलने पर दर्जा खत्म

नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट एससी-एसटी एक्ट फैसला मंगलवार को सामने आया, जिसमें अदालत ने कहा कि हिंदू धर्म, सिख धर्म या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाने पर अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त हो जाता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह प्रभाव तुरंत और पूरी तरह लागू होता है। पीठ ने कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद व्यक्ति अनुसूचित जाति की सदस्यता का दावा नहीं कर सकता और उससे जुड़े वैधानिक लाभ भी समाप्त हो जाते हैं। अदालत ने क्या कहा जस्टिस पी. के. मिश्रा और जस्टिस एन. वी. अंजारिया की पीठ ने कहा कि संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 में इस संबंध में स्पष्ट प्रावधान

Read More »

वाराणसी गैस सिलेंडर धमाका: मकान ढहा, 2 की मौत

वाराणसी वाराणसी गैस सिलेंडर धमाका में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे लहरतारा क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से एक मंजिला मकान ढह गया। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि मां और बड़ा बेटा मलबे में दब गए। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों को बाहर निकाला। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, हादसा गैस लीक होने के बाद हुआ। किचन में सिलेंडर के पाइप में आग लगी और कुछ ही देर में तेज धमाका हो गया। धमाके की वजह से पूरा मकान

Read More »