रामनवमी पर बड़ा ऐलान: सनातन धर्म सभा सहित धार्मिक संस्थाओं को पालिका कर से मिलेगी मुक्ति

सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा ने लिया सनातनी संकल्प, कहा-115 वर्षों पुरानी संस्था का सम्मान होगा, जल्द ही कराएंगे कर मुक्त

मुजफ्फरनगर। रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और परंपरा के सम्मान को लेकर बड़ा निर्णय सामने आया। जनप्रतिनिधियों ने सनातन धर्म सभा सहित धार्मिक संस्थाओं को पालिका करों से मुक्त कराने का संकल्प लेकर श्रद्धालुओं के बीच नई उम्मीद जगाई।

रामनवमी के पावन अवसर पर सनातन धर्म सभा भवन में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों की विधि-विधान से आरती और वंदना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, शोभित गुप्ता तथा वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान राम के चरणों में नमन कर समाज में धर्म और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टैक्स बार एसोसिएशन ने मनाई गोल्डन जुबली

कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा ने कहा कि सनातन धर्म सभा सहित अन्य धार्मिक संस्थाओं को पालिका के गृहकर और जलकर से मुक्त कराया जाएगा। यह घोषणा उस समय की गई जब सभा से जुड़े पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। बताया गया कि झांसी रानी चौक के निकट स्थित सनातन धर्म सभा पिछले 115 वर्षों से भगवान राम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन करती आ रही है। सभा से जुड़े लोगों ने इस परंपरा के बावजूद कर लगाए जाने पर नाराजगी जताई और इसे समाप्त करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद: सरिया की दुकान से मोटरसाइकिल सवारो ने चोरी किए गलले से पैसे

जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप की अनुपस्थिति में यह संकल्प लिया गया है। प्रस्ताव को जल्द ही कमिश्नर की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा और स्वीकृति मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं और सभा से जुड़े लोगों ने खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  1 अगस्त से बिना फास्टैग वाहनों को देना होगा दोगुना टोल

Also Read This

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किन्नरों के बीच बधाई को लेकर संघर्षराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ संगठन का महत्वपूर्ण हिस्सा

Read More »