Muzaffarnagar: बैंकट हॉल मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, हत्या की धमकी

शिकायत पर कोतवाली में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से जांच शुरू

(Muzaffarnagar) मुजफ्फरनगर। शहर में एक बार फिर रंगदारी और भूमि कब्जाने और हत्या की धमकी देने के आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। बैंकट हॉल संचालक को न केवल भारी रकम की मांग के साथ धमकाया गया, बल्कि परिवार सहित गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुजफ्फरनगर के गौशाला नदी रोड स्थित एक बैंकट हॉल (आरकेड फार्म) के मालिक को 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित विपिन कुमार, जो आरकेड फार्म प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं, ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, 26 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12.40 बजे फार्म के पिछले गेट से कुछ लोग अंदर आए। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर अन्य 5 लोग भी परिसर में घुस गए, जबकि 4 लोग मुख्य गेट पर खड़े रहे। इनमें से एक व्यक्ति फार्म के अंदर पहुंचा और खुद को सुशील कुमार शर्मा बताते हुए वहां मौजूद मैनेजर अजय कुमार से बातचीत करने लगा।

इसे भी पढ़ें:  प्रेम प्रसंग में खूनी टकराव: प्रेमी ने प्रेमिका की ससुराल पर बोला हमला

आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने दबंग अंदाज में करीब 15 मिनट तक परिसर में घूमते हुए धमकी दी कि फार्म के मालिक विपिन कुमार से कह दिया जाए कि वह 50 लाख रुपये नकद उसके मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर पहुंचा दें। साथ ही उसने खुद को रामलीला टिल्ला क्षेत्र का प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए कहा कि इलाके में उसकी पहचान है और उसके बारे में किसी से भी जानकारी ली जा सकती है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि समय पर रकम नहीं दी गई तो न केवल फार्म पर कब्जा कर लिया जाएगा, बल्कि विपिन कुमार और उनके परिवार को भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यहां तक कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी धमकी दी गई।

इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबले में 16 रन से जीते सिल्वरटन टाइगर्स

पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने अपने बेटे हैप्पी सिंह का भी जिक्र करते हुए कहा कि दोनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और रंगदारी, लूट व कब्जा करना उनके लिए आम बात है। आरोपी ने यह भी चेतावनी दी कि वह अपने गैंग के साथ कभी भी फार्म पर कब्जा कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पूरी घटना फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है और आरोपियों की पहचान मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से भी की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

एसएचओ कोतवाली नगर बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुशील कुमार शर्मा, हैप्पी सिंह और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यायिक ढांचे में बड़ा फेरबदल, 8 नए जजों की तैनाती

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत 7 जजों का तबादला, न्यायिक दंपत्तियों की एक साथ पोस्टिंग चर्चा में मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गतिशील बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिसका असर मुजफ्फरनगर जनपद में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जारी वार्षिक स्थानांतरण-2026 सूची के तहत प्रदेश के 266 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का सीधा प्रभाव मुजफ्फरनगर की न्यायिक व्यवस्था पर

Read More »

भतीजी की ससुराल गया परिवार, सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

ताला तोड़कर लाखों के जेवरात, नकदी और करीब एक किलो चांदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर घर की अलमारियों से लाखों रुपये कीमत के जेवर, चांदी और नकदी लेकर फरार हो गये। परिवार के घर लौटने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। थाना शाहपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पलड़ी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक परिवार के सूने घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई। परिवार भतीजी की शादी के बाद उसकी ससुराल गया हुआ

Read More »

Muzaffarnagar: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत

13 दिन बाद बेटे ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस (Muzaffarnagar)मुजफ्फरनगर। शहर में सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में एक तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग की जान ले ली। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पतालों में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब घटना के 13 दिन बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार

Read More »

खतौली तालाब कब्जा मामला: फर्जी बैनामे का आरोप, जांच शुरू

खतौली तहसील के समाधान दिवस में सरकारी तालाब और चकरोड की जमीन पर कथित कब्जे का मामला फिर गरमा गया। ग्राम गंगधाड़ी निवासी अजय चौहान ने प्रशासन को शिकायत देकर आरोप लगाया कि गांव की सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है और उसे वैध दिखाने के लिए कथित फर्जी बैनामा भी कराया गया। मामले को गंभीर मानते हुए SDM ललित मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत के मुताबिक विवाद सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं है। आरोप है कि जिस भूमि को तालाब और सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित होना चाहिए था, उसी पर निजी स्वामित्व का दावा खड़ा कर दिया गया। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता का

Read More »

देवबंद सड़क हादसा: बाइक बचाने में पिकअप पलटी, 10 घायल

सहारनपुर से शुक्रताल जा रही एक पिकअप सापला रोड पर हादसे का शिकार हो गई, जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसा गोपाली चौकी के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सामने से आ रही बाइक को बचाने की कोशिश में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाने का काम शुरू किया। इसे भी पढ़ें:  भट्टा मालिकों ने भाजपा कार्यालय पर दिया धरना, मंत्री कपिल देव ने सुनी पीड़ा सभी घायलों को देवबंद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल ऑफिसर डॉ.

Read More »