खतौली-मीरापुर मार्ग चौड़ीकरण को मंजूरी, 46 करोड़ से बदलेगी सूरत

2.26 करोड़ की पहली किश्त जारी, खतौली विधायक मदन भैया ने विकास की सौगात देने पर जताया सीएम योगी और जयंत चौधरी का आभार

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के लिए सड़क विकास की दिशा में बड़ी पहल हुई है। राज्य सरकार ने दो प्रमुख हाईवे की कनेक्टिविटी में मुख्य भूमिका निभाने वाले खतौली-मीरापुर अंतर जिला मार्ग के चौड़ीकरण और सुधार को स्वीकृति प्रदान कर क्षेत्रीय यातायात और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने का मार्ग प्रशस्त किया है। खतौली क्षेत्र के विकास को गति देते हुए राज्य सरकार ने खतौली-मीरापुर अंतर जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस परियोजना पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सड़क निधि से 46 करोड़ रुपये से अधिक की लागत खर्च की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  बारिश से तबाही का मंजरः नंगला राई में नहर की पटरी टूटी, खेत जलमग्न

खतौली विधानसभा क्षेत्र से रालोद विधायक मदन भैया ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत अंतर जिला मार्ग खतौली से मीरापुर के चौड़ीकरण के लिए राज्य सरकार ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा लगभग 20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का चौड़ीकरण कार्य कराया जाएगा। परियोजना के तहत सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित हो सके।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से स्वीकृत 46 करोड़ 39 लाख 82 हजार रुपये की कुल लागत वाली इस परियोजना के शुभारंभ के लिए राज्य सरकार की ओर से लोक निर्माण विभाग को प्रथम किश्त के रूप में 2 करोड़ 26 लाख 49 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है, जिससे शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होने की संभावना है। विधायक के अनुसार, निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा ताकि आमजन को कम से कम असुविधा हो। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड द्वारा इस मार्ग का पेव्ड शोल्डर के साथ चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर के बयानों पर पुलिस सख्त, नोटिस भेजकर दी चेतावनी, गनर भी हटा

मदन भैया ने जानकारी देते हुए बताया कि खतौली-मीरापुर मार्ग 19.600 किलोमीटर का है और इसका विकास कार्य जल्द शुरू होगा। यह मार्ग न केवल खतौली और मीरापुर के बीच आवागमन का प्रमुख साधन है, बल्कि मेरठ से बिजनौर जाने वाले यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के रूप में उपयोग किया जाता है। इसके अलावा यह सड़क दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग से पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच का मुख्य जरिया भी है।

इसे भी पढ़ें:  मोहन भागवत मेरठ बयान: जातिवाद खत्म करने का मंत्र

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण के बाद यातायात दबाव में कमी आएगी और यात्रा समय में भी उल्लेखनीय कमी होगी। साथ ही, क्षेत्र में व्यापार, कृषि परिवहन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। रालोद विधायक ने विकास की यह सौगात दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग के सुधार की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

Also Read This

ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

कुर्बानी के पशुओं के अवशेषों के निस्तारण हेतु विशेष टीमें की गठित, नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील

Read More »

सात दिन में फिर बदले मुजफ्फरनगर के एडीएम एफआर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह तैनात

प्रयागराज से भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त, अब गौतमबुद्धनगर में शासन ने किया तैनात मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व (एफआर) की तैनाती को लेकर पिछले सात दिनों से बनी असमंजस की स्थिति आखिरकार समाप्त हो गई। शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम एफआर नियुक्त किया है। वहीं प्रयागराज से मुजफ्फरनगर भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें अब गौतमबुद्धनगर भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर

Read More »

मुजफ्फरनगर-खेलते समय दर्दनाक हादसा, ठेले की टक्कर से मासूम की मौत

मीरापुर कस्बे में सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, मासूम बालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में खेलते समय एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चों के साथ ठेले से खेलते वक्त मासूम दीवार और ठेले के बीच बुरी तरह दब गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावह तस्वीर सामने ला दी। इसे भी पढ़ें:  7 मई से जनगणना अभिया का शुभारंभः उमेश मिश्रामीरापुर कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी

Read More »

कोई बच्चा आर्थिक मजबूरी में शिक्षा से वंचित न रहे, 75 जनपदों में लागू होगी श्रमिक विद्या योजना: योगी

लखनऊ । आर्थिक मजबूरी के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बाल श्रमिक विद्या योजना अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू होगी। सरकार कौशल विकास, रोजगार मेले, सेवामित्र व्यवस्था और श्रमिक सुविधा केंद्रों को मजबूत कर युवाओं और श्रमिकों को बेहतर अवसर देने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक कल्याण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को और व्यापक तथा परिणाममुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में विस्तारित करने, ‘सेवामित्र व्यवस्था’ को और प्रभावी बनाने, निर्माण श्रमिकों के लिए बड़े शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित करने तथा रोजगार

Read More »