सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास से अतिक्रमण हटाकर व्यवस्था को सुचारु बनाया गया है। हर ओर जश्न जैसा माहौल है, दिन-रात कार्य जारी है। जिला प्रशासन, मंत्री और अन्य अधिकारी जनसभा की तैयारियों में जुटे हुए हैं, जिससे कार्यक्रम भव्य और सफल बनाया जा सके।

प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ 13 अपै्रल को मुजफ्फरनगर पहुंच रहे हैं। उनके साथ केन्द्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री जयंत चौधरी भी आ रहे हैं। इनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा-रालोद गठबंधन के नेताओं और जिला प्रशासन के साथ मंत्री अनिल कुमार और मंत्री कपिल देव अग्रवाल पूरी तत्परता के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। अभी तक तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी नुमाइश मैदान पर एक बड़ी जनसभा को सम्बोधित करेंगे, यहां पर लगने वाले विशाल रोजगार मेले में युवाओं को नौकरियों के अवसर प्रदान करेंगे और यहां से सीएम योगी जिला अस्पताल चौराहे पर पहुंचकर देवी अहिल्याबाई होल्कर के नवीन स्मारक स्थल का लोकार्पण करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में लेखपाल पर गिरी गाज: एसडीएम ने किया सस्पेंड, अवैध कब्जे में लापरवाही का आरोप

इसके लिए दिन रात तैयारी चल रही हैं। जिला अस्पताल के आसपास सुरक्षा के दृष्टिगत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। चौराहे का चौड़ीकरण जो अधर में लटका हुआ था, नगरपालिका की ओर से उसको भी त्वरित गति से पूर्ण कराया जा रहा है। यहां पर बनाये गये पुलिस बूथ, फव्वारा और डिवाईडर को ध्वस्त कर वहां पर सडक बनाने का काम तेजी से किया गया है। इसके साथ ही जिला अस्पताल के बाहर पटरी पर लगने वाला बाजार भी हटवा दिया गया है। यहां तक की अस्पताल के पास ही सालों से बंद मोबाइल काम्पेक्टर के दरवाजे भी खुले नजर आये और साफ सफाई की गई। रुड़की रोड़, कच्ची सड़क, मेरठ रोड और घास मंडी की ओर जाने वाली सड़क पर भी गडढे भराई और पेंट आदि का कार्य भी दिर रात हो रहा है।

तीन बार बदल चुका सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम

जनपद मुजफ्फरनगर में सीएम योगी और जयंत का प्रस्तावित कार्यक्रम लोगों में चर्चा और हलचल का कारण बना हुआ है। यहां पर सीएम योगी के आगमन का प्रोग्राम तेजी से बदल रहा है। तीन बाद अभी तक कार्यक्रम में बदलाव सार्वजनिक हुआ है। बता दें कि 16 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनको मुजफ्फरनगर आने का आग्रह किया था। इसके बाद सीएम योगी का नौ अपै्रल को प्रस्तावित कार्यक्रम तय हुआ और प्रशासन में हलचल नजर आई।

इसे भी पढ़ें:  किसका पता… किसका वोट? एक ही घर से 42 मतदाता गायब

इसी बीच सीएम योगी का कार्यक्रम बदला और 13 अप्रैल को सीएम योगी और उनके साथ केन्द्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री जयंत चौधरी के आने की जानकारी मंत्री कपिल देव ने दी। नुमाइश मैदान में रोजगार मेला और जनसभा तथा यहीं से अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण तय था, लेकिन समाज को सम्मान देने और देवी अहिल्याबाई होल्कर की सनातन संस्कृति की सुरक्षा, संरक्षण के लिए योगदान को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके स्मारक पर ही पहुचकर लोकार्पण करने का मन बनाया और तीसरी बार कार्यक्रम बदला। अब वो 13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहंुचकर ही स्मारक का लोकार्पण अपने हाथों से स्वयं करेंगे।

स्कूलों में रहेगा अवकाश, बसों का प्रबंध करने में जुटी पुलिस

13 अपै्रल सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी के मुख्यालय पर आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और पुलिस प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। सूत्रों के अनुसार आगमन से पूर्व ही सूजडु चुंगी से जिला अस्पताल तक के मार्ग को पूर्णतया आम यातायात के लिए बंद कर दिया जायेगा। इस रूट पर पड़ने वाले विद्यालयों के साथ ही अन्य स्कूल कॉलेजों में भी सोमवार को अवकाश कर दिया गया है। हालांकि इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई अधिकृत घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सीएम योगी के वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए असुविधा से बचने के लिए विद्यालयों में अवकाश की तैयारी है। कई विद्यालय अवकाश करने को लेकर पशोपेश में हैं। इसके साथ ही पुलिस भी अंदरूनी तौर पर बसों का प्रबंध करने में जुट गयी है। स्कूल कॉलेजों, निजी ट्रांसपोर्टर के साथ ही रोडवेज बस स्टैण्ड से भी बसों को हायर किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एमआईटूसी कंपनी के खिलाफ डीएम से शिकायत

अस्पताल पटरी पर ठिये-ठेले लगाने वालों का जुटाया डाटा

देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का नगरपालिका परिषद् की ओर से करीब सवा करोड़ रुपये खर्च कर जीणोद्धार और सौन्दर्यकरण कराया गया है। यहां पर सड़क के चौड़ीकरण का जो कार्य शेष रह गया था। उसको भी तेजी से पूर्ण कराया जा रहा है। यहां पूर्व में चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में सौन्दर्यकरण कराया था। साल 2019 में नगरपालिका ने ही इस चौराहे का सौन्दर्यकरण किया था। अब सात साल बाद इसको बिस्मार किया गया है। यहां पर बना फव्वारा भी हटा दिया गया है।

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »