अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को बाबा साहब ने दिलाया सम्मान-अधिकारः अनिल कुमार

भारत रत्न बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर मंत्री अनिल कुमार ने पुष्प अर्पित कर किया नमन, दलित समाज ने किया भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर। जनपद के दतियाना गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर उनके स्मारक का लोकार्पण और प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सर्व समाज के लोगों की भागीदारी रही, जहां सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया गया।

पुरकाजी विधानसभा के ग्राम दतियाना में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एवं पुरकाजी क्षेत्र से विधायक अनिल कुमार ने स्मारक का लोकार्पण करते हुए बाबा साहब की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। कार्यक्रम में मंत्री के पहुंचने पर दलित समाज सहित गांव के लोगों ने जोरदार और यादगार स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान का सिर कुचलकर नृशंस हत्या, नलकूप पर मिला शव

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि संविधान के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता और भाईचारे को मजबूत करें। मंत्री ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी से एक शिक्षित, समरस और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सपा और बसपा ने दलितों के हक में उठाई आवाज

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से संवाद भी किया और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, ग्राम प्रधान चंद्रबोस, सुनील कुमार, मास्टर धर्मवीर, राजकुमार (बीडीसी), संजीव खोखर, सोनू चौधरी और योगेंद्र कुमार सहित विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा, मंत्री ने सोमवार को क्षेत्र के बहेड़ी, आखलौर और करवाड़ा गांवों में भी आयोजित जयंती कार्यक्रमों में भाग लेकर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  “हर कोई शंकराचार्य नहीं बन सकता…” विधानसभा में गरजे योगी, बोले – कानून से ऊपर कोई नहीं, मैं भी नहीं

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लोकसभा सीट से प्रत्याशी आनंद गौतम का पर्चा निरस्त होने पर हंगामा, देखें फोटोस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  CYBER FROUD-एसपी ऑफिस से आया फोन और ठग लिए 37 हजारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »