यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की चर्चा लोगों के बीच अभी भी जारी है। नुमाइश मैदान की जनसभा, शिव चौक पर हुई राजनीतिक चुटकियां और अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के लोकार्पण जैसे कार्यक्रमों की यादें लोगों के बीच ताजा हैं। कई लोगों ने इन पलों को अपनी आंखों में बसाया तो कई ने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। दौरे के दौरान होर्डिंग में पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की तस्वीर नजर न आने को लेकर भी चर्चाएं रहीं। इसी बीच अब सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर अंदरूनी खींचतान की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षक के घर दिनदहाड़े चोरी, ताले तोड़कर नगदी व जेवर ले गए बदमाश

इस सियासी हलचल के केंद्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की एक फेसबुक पोस्ट आ गई है। पंवार ने सोशल मीडिया पर चार तस्वीरों के साथ एक कविता की चार पंक्तियां साझा की हैं, जिसने राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयासों को जन्म दे दिया है। इस पोस्ट में शामिल चार तस्वीरों में से एक तस्वीर पर एक भाजपा नेता को लाल निशान के साथ उजागर करते हुए एक गंभीर इशारा किया है।
पोस्ट में उन्होंने कवि कुमार विश्वास की कविता में शामिल ये चार पंक्तियां लिखीं——–
“वक्त के क्रूर छल का भरोसा नहीं,
आज जी लो कि कल का भरोसा नहीं।
दे रहे हैं वह अगले जन्म की खबर,
जिनको अगले ही पल का भरोसा नहीं।”

इन पंक्तियों को लेकर राजनीतिक जानकार अलग-अलग अर्थ निकाल रहे हैं। माना जा रहा है कि यह पोस्ट सीधे तौर पर न होकर इशारों में किसी सियासी असंतोष या अंदरूनी स्थिति की ओर संकेत कर रही है। पोस्ट के साथ साझा की गई तस्वीरों ने इस चर्चा को और हवा दी है। एक तस्वीर 13 अप्रैल को नुमाइश मैदान में हुई जनसभा की बताई जा रही है, जिसमें मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अभिवादन करते नजर आते हैं, वहीं पास में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी खड़े दिखाई देते हैं। इसी तस्वीर में पीछे खड़े संजीव बालियान के सिर पर लाल रंग का ऐरो बनाया गया है, जिसे पोस्ट का सबसे अहम संकेत माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में 12वीं की 150 से अधिक बेटियों का भव्य अभिनंदन

अन्य तस्वीरों में पंवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ देखा जा सकता है। यह तस्वीर उनके हालिया लखनऊ दौरे की बताई जा रही है। इस तस्वीर को उन्होंने 16 मार्च को अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट की थी। इसमें वो सतीश महाना के साथ विधानसभा का भ्रमण कर रहे हैं, पूर्व विधायक विक्रम सैनी और अन्य नेता भी उनके साथ हैं। एक अन्य फोटो में वह खतौली से रालोद विधायक मदन भैया के साथ नजर आ रहे हैं, ये तस्वीर 3 अपै्रल को पोस्ट की गई थी, जबकि चौथी तस्वीर में उनका बेफिक्र और आत्मविश्वास से भरा अंदाज दिखाई देता है, जो किसी एयरपोर्ट की बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के दोषी विधायक कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक

हालांकि, पोस्ट में किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया है, लेकिन तस्वीरों के चयन और कविता की पंक्तियों के संयोजन ने इसे रहस्यमय बना दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह इशारा भूतकाल की किसी घटना, वर्तमान की किसी पीड़ा या भविष्य में संभावित सियासी समीकरणों से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल, इस पोस्ट को लेकर भाजपा के भीतर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह जरूर है कि इशारों में कही गई बात ने जिले की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है और आने वाले दिनों में इसके और भी मायने निकाले जा सकते हैं।

Also Read This

चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  श्री आदर्श रामलीला पटेलनगर में स्वर्ण जयंती वर्ष, 50वां रामलीला महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर

Read More »

खतौली में जल संकटः गैस पाइपलाइन कार्य से पानी की लाइन क्षतिग्रस्त

मरम्मत में देरी से बढ़ी लोगों की नाराजगी, गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर निवासी खतौली। खतौली नगर क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान जल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पिछले एक सप्ताह से कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के बीच उत्पन्न इस संकट ने स्थानीय निवासियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। पानी की कमी के कारण लोगों को पीने के पानी से लेकर दैनिक उपयोग तक के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और श्रम दोनों

Read More »

भाई ने भाई को गोली मारी, फिर गुस्से में पिता और छोटे बेटे ने ले ली उसकी जान

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में जमीन बंटवारे का विवाद सोमवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव में दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा कुछ ही देर में दोहरी मौत तक पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, पहले एक भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी। इसके बाद गुस्से में पिता और सबसे छोटे भाई ने कथित हमलावर की लाठियों से पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से घर में कोहराम है। पुलिस ने पिता और छोटे बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसे

Read More »