पुलिस पर आरोपः थानाध्यक्ष के नाम पर भ्रष्टाचार का ऑडियो हुआ वायरल

तितावी थानाध्यक्ष के नाम पर लाखों रुपये के कथित लेनदेन की बातचीत में दो सिपाहियों का भी आया नाम

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो ने पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। कथित तौर पर लाखों रुपये के लेनदेन से जुड़े इस मामले में ऑडियो में हो रही बातचीत में खुले तौर पर तितावी थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों के नाम सामने आने से विभाग में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सरेराह मुफ्ती पर हमला, वीडियो वायरल होने से लोगों में आक्रोश

तितावी थाना के प्रभारी पवन चौधरी का नाम लेकर कथित रूप से लाखों रुपये के लेनदेन से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। वायरल सामग्री में बातचीत के दौरान कंस्टेबल नवीन और हेड कांस्टेबल अनीस का नाम लेते हुए भी पैसों के लेनदेन की चर्चा की जा रही है। ऑडियो के आधार पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि थाना स्तर पर स्टाफ के माध्यम से बड़े पैमाने पर आर्थिक लेनदेन कराया जा रहा था। हालांकि इन आरोपों की अभी तक किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे मामले की सत्यता को लेकर सवाल बने हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  आकाश आनंद ने की उत्तर प्रदेश सरकार की तालिबान से तुलना, केस दर्ज

वायरल ऑडियो के साथ एक वीडियो भी बताया जा रहा है, इनके सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वायरल ऑडियो और वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जिससे इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 5 करोड़ टैक्स बकाया, सरकारी दफ्तर बने बड़े बकायेदार

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अस्पताल में नर्स का कत्ल यह घटना

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »