नारी वंदनः मातृशक्ति का जनसैलाब बदलाव का संकेतः अनिल कुमार

लखनऊ में सीएम योगी के साथ मंत्री अनिल कुमार ने की पदयात्राः नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के विरोध के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाएं

मुजफ्फरनगर। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने के कारण विपक्ष के खिलाफ भाजपा पूरी तरह से मुखर है, देश के साथ ही प्रदेशव्यापी अभियान में अब भाजपा ने रालोद सहित एनडीए के सभी घटक दलों के साथ महिलाओं के विरोध में विपक्ष के इस रवैये को बेनकाब करने के लिए महिला पदयात्रा अभियान शुरू किया है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रालोद अध्यक्ष जयंत चैधरी के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी पदयात्रा में शामिल हुए और विपक्ष पर पूरी तरह से हमलावर नजर आये।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर महिलाओं का सैलाब लेकर उतरे सीएम योगी ने नारी अधिकारों के समर्थन और विपक्ष के विरोध के खिलाफ व्यापक पदयात्रा की गई। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि यह प्रदर्शन केवल एनडीए का कोई राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर उभरती जागरूकता का प्रतीक बनकर समाने आया है।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद पर पहली FIR — भड़काऊ रील से भड़का विवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत राजनीतिक आरक्षण देने के लिए लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल प्रस्तुत किया गया, जो विपक्ष के विरोध के कारण 28 मतों के अंतर से पारित नहीं हो पाया। विपक्ष इसके लिए अपनी जीत मना रहा है तो भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी नीति की पोल खोल के लिए देशव्यापी अभियान तय किया है।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर आयोजित ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने राष्ट्रीय लोकदल प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई।
यह पदयात्रा कांग्रेस और इंडी गठबंधन द्वारा लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध के खिलाफ आयोजित की गई थी। भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों में बाधा डाल रहे हैं। इसी के विरोध में प्रदेशभर में महिला शक्ति के साथ प्रदर्शन शुरू किया गया है, जिसे अभियान का रूप दिया जा रहा है। लखनऊ में आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तिरंगा लेकर हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण के समर्थन में नारे लगाए।

इसे भी पढ़ें:  Transfer - मोनालिसा जौहरी बनीं बहराइच की नई SDM, राज्य सरकार ने 65 उपजिलाधिकारियों का किया तबादला

कार्यक्रम में मंत्री अनिल कुमार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अग्रिम पंक्ति में नजर आए। पदयात्रा के दौरान अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सड़कों पर उमड़ी मातृशक्ति का जनसैलाब इस बात का संकेत है कि महिलाएं अब अपने अधिकारों को लेकर जागरूक, संगठित और मुखर हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में नई ताकत देगा और यह ऐतिहासिक कदम है।

इसे भी पढ़ें:  25 हजार का इनामी पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के केंद्रीय नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि जयंत चैधरी द्वारा इस अधिनियम का समर्थन एनडीए की नीतियों के प्रति विश्वास को दर्शाता है। यह समर्थन केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अनिल कुमार ने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ महिलाओं के अधिकारों के पक्ष में खड़ा है और यह एकजुटता देश के लोकतांत्रिक ढांचे को और मजबूत करेगी। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सहित कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, नगर निगम लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

Also Read This

नारी सम्मान के समर्थन में भाजपा की जनआक्रोश पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के खिलाफ साधा निशाना, महिला अधिकारों के समर्थन में जागरूकता का दिया संदेश मुजफ्फरनगर। महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी दलों की नीति के खिलाफ और नारी सम्मान के मुद्दे पर राजनीतिक माहौल बनाने के लिए देश और प्रदेश के साथ ही मुजफ्फरनगर शहर में भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी दलों के विरोध के खिलाफ जनआक्रोश पदयात्रा निकालते हुए महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान भाजपा की महिला जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ ही कार्यकर्ताओं का एक जनसैलाब उमड़ा नजर आया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति, महिला अधिकारों एवं महिला आरक्षण के समर्थन में बुधवार को एक

Read More »

1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में कुशल युवाओं की भूमिका अहमः कपिल देव

मंत्री बोले-देश और प्रदेश में हो रहा कौशल विकास पर तेज़ी से काम, उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण की नई रणनीति तय

Read More »

खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे पूर्ण हुई । एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले

Read More »
22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »