मुजफ्फरनगर: जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज का 99.5% रिजल्ट, इंटर-हाईस्कूल की छात्राओं ने बढ़ाया मान

मुजफ्फरनगर के प्रेमपुरी स्थित जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज ने यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों का परीक्षा परिणाम 99.5 प्रतिशत रहा।

इंटरमीडिएट में 163 छात्राएं प्रथम श्रेणी, 55 छात्राएं द्वितीय श्रेणी और 5 छात्राएं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। वहीं हाईस्कूल में 180 छात्राएं प्रथम श्रेणी और 32 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में सफल रहीं। संस्थान ने इस उपलब्धि को छात्राओं, शिक्षिकाओं और विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया है।

इसे भी पढ़ें:  जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर भाकियू तोमर का प्रदर्शन, टोल कराया फ्री

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस परिणाम से स्कूल का नाम रोशन हुआ है। जैन स्कूल कमेटी (रजि.) मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष राजेश जैन और सचिव सौरभ जैन ने विद्यालय प्रबंध समिति, प्रधानाचार्या और शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इंटरमीडिएट में इन छात्राओं ने बनाई जगह

जारी विवरण के अनुसार, इंटरमीडिएट में अलफिशा ने 415/500 अंक (83%) के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर मिस्बा नाज रहीं, जिन्हें 402/500 अंक (80.4%) मिले। सुमैया जेहरा ने 401/500 अंक (80.2%) के साथ तीसरा, वैष्णवी कश्यप ने 397/500 अंक (79.4%) के साथ चौथा और रिशा रानी ने 394/500 अंक (78.8%) के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें:  इस बार सिसौली में नहीं होगी भाकियू की मासिक पंचायत

हाईस्कूल में ईरम रहीं अव्वल

हाईस्कूल वर्ग में ईरम ने 501/600 अंक (83.5%) के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। प्रिया वर्मा ने 499/600 अंक (83.16%) के साथ दूसरा, अक्सा ने 496/600 अंक (82.66%) के साथ तीसरा, मरहबा ने 489/600 अंक (81.50%) के साथ चौथा और सना ने 487/600 अंक (81.17%) के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। विज्ञप्ति के साथ जारी पेज पर इन छात्राओं के नाम, अंक और फोटो भी साझा किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  माहौल बिगाड़ने की कोशिश, देवस्थल के पास मीट मिलने से तनाव

इस परिणाम के बाद विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को लेकर स्कूल प्रबंधन ने इसे आने वाले सत्रों के लिए भी उत्साहवर्धक बताया है।

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम पर अगले आदेशों तक रोककार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर भाकियू तोमर का प्रदर्शन, टोल कराया फ्रीपालिका

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »