अखंडानंद आश्रम में 74वां महान यज्ञ व भंडारा 10 मई को- ब्रह्मलीन संत रूद्रदेव की प्रतिमा होगी स्थापित

खतौली। गंग नहर स्थित श्री अखंडानंद आश्रम में इस वर्ष भी परंपरा के अनुरूप 74वां महान यज्ञ व भंडारा धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। आश्रम परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन 10 मई दिन रविवार को होगा।
आश्रम समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन ब्रह्मलीन 108 स्वामी अखंडानंद जी महाराज की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  नई मंडी में श्रीराम कथा का शुभारंभ, विजय कौशल महाराज ने किया प्रवचन

इस बार कार्यक्रम को और विशेष बनाते हुए पिछले वर्ष ब्रह्मलीन हुए संत रूद्रदेव जी महाराज की पावन स्मृति में उनकी प्रतिमा की स्थापना भी की जाएगी। समारोह अवधूत मंडल हरिद्वार के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी संतोषानंद जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। इसके अलावा देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वान संत, प्रवचनकर्ता और संगीताचार्य भी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे नगर कीर्तन यात्रा से होगी। इसके पश्चात सुबह 8 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सिविल बार एसोसिएशन में सुगंध जैन अध्यक्ष निर्वाचित

सुबह 10 बजे से संतों के प्रवचन और भजन-कीर्तन का क्रम चलेगा, जबकि दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आश्रम समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। प्रेस वार्ता के दौरान आश्रम व्यवस्थापक अशोक अहलावत, अध्यक्ष अमृत लाल फंडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष नरेश नागपाल, महासचिव विनीत कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष केशव अग्रवाल, संयुक्त सचिव सुनील भसीन, समारोह प्रभारी विनोद कालड़ा, पुजारी पं. पुष्पेश पंत,
आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

Also Read This

सहारनपुर STF मुठभेड़ में गोली लगने के बाद ललन की अस्पताल में मौत

सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ रोड पर रविवार देर रात STF की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपये के इनामी ललन सिंह उर्फ ललन को गोली लग गई। एडीजी अमिताभ यश के अनुसार, उसे पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीजी के मुताबिक, एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में यूपी STF की टीम सरसावा-नकुड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया, जिसके बाद पुलिस के अनुसार उनकी ओर से फायरिंग की गई। पुलिस का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में ललन को गोली लगी और

Read More »

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  मोबाइल टॉवरों से करोड़ों के उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत ने पीएम मोदी से मांगा जनसंख्या

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »