नौ मई को बिजनौर में आ रहे सीएम योगी, तैयारियों में जुटे कपिल देव

प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डीएम सहित अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक कर तय की रूपरेखा

मुजफ्फरनगर। पड़ौसी और सियासी तौर पर मुजफ्फरनगर की पगडंडियों से जुड़े जनपद बिजनौर में आगामी 9 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, वहीं जनभागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इसमें एक बार फिर से मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव एड़ी चोटी का जोर लगाने में जुट गये हैं। अभी तैयारियों का दायरा बिजनौर तक सीमित नजर आ रहा है, लेकिन इसमें मुजफ्फरनगर की भी भूमिका नजर आयेगी।

इसे भी पढ़ें:  अब वैश्विक बाजार में दस्तक देगा जिले का गुड़, ओडीओपी में मिला जीआई टैग

बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद प्रभारी और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर उनके स्वागत, सभा स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंध, यातायात संचालन और भीड़ प्रबंधन जैसे सभी प्रमुख बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई। मंच व्यवस्था, विभागीय जिम्मेदारियों और कार्यक्रम के प्रत्येक चरण को लेकर सूक्ष्म स्तर पर योजना बनाई गई।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप शहर में बनवाएंगी छोटा बाइपास

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और गरिमामय तरीके से संपन्न हो सके। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए उन्हें कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाएं और इसे ऐतिहासिक बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों पर 52 लाख का जुर्माना

गौरतलब है कि कपिल देव अग्रवाल के आग्रह पर ही बीते 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के साथ वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन किया था और जनसभा को संबोधित करते हुए कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की थी। अब एक माह से भी कम अंतराल में पड़ोसी जनपद बिजनौर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और संगठन दोनों ही स्तरों पर गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिससे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं।

Also Read This

बड़ी राहतः अब अपने आप प्रीपेड से पोस्टपेड होंगे स्मार्ट मीटर

सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, बिजली उपभोक्ताओं को कहीं भी आवेदन करने की जरूरत नहीं, 10 जून तक आयेगा मई का बिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रीपेड बिजली मीटर स्वतः पोस्टपेड में बदलने के फैसले से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। अब बिना आवेदन और अतिरिक्त शुल्क के बिल मोबाइल पर मिलेगा। बकायेदारों पर सख्ती रहेगी, जबकि शिकायतों के लिए हेल्पलाइन और कैंप की व्यवस्था भी की जा रही है। योगी सरकार ने प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। इस मामले में सोमवार को राज्य के बिजली मंत्री एके शर्मा ने सरकार के इस बड़े निर्णय की जानकारी मीडिया के सहारे लोगों को देने का काम किया। इसके

Read More »

नक्शा पास कराने और सील खुलवाने के नाम पर रिश्वत का आरोप, अवर अभियंता रंगेहाथ गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण में तैनात अवर अभियंता आशीष सक्सेना को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह एक मकान की सील खुलवाने और नक्शा पास कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से रकम मांग रहा था। शिकायतकर्ता विनय छाबड़ा ने एंटी करप्शन संगठन को शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि विकास प्राधिकरण में तैनात अवर अभियंता आशीष सक्सेना उनके 130 गज के मकान पर लगी सील खुलवाने और नक्शा पास कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी

Read More »

शिक्षामित्रों का बढ़ा मानदेय, सम्मान समारोह में दिखा भारी उत्साह

भव्य कार्यक्रम के बीच मंत्री कपिल देव ने शिक्षामित्रों को बांटे चेक किया सम्मानित, गोरखपुर के सम्मान समारोह से मुख्यमंत्री योगी का संबोधन लाइव प्रसारित, जताया आभार मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि के निर्णय को लेकर मंगलवार को पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल रहा। इसी क्रम में विभिन्न जनपदों में सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ प्रदान किया गया और उनके योगदान को सराहा गया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों के मानदेय को योगी सरकार ने 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह किया है। इसके उपलक्ष्य में मंगलवार को प्रदेशभर में

Read More »

‘राजा शिवाजी’ फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग

शिवसेना ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन मुजफ्फरनगर। पश्चिम प्रदेश उप प्रमुख प्रमोद अग्रवाल के आह्वान पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने की मांग उठाई। जिला अधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2 का खिताब सिल्वरटन टाइगर्स के नाम, अंबा वारियर्स उप विजेताशिवसेना पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा

Read More »

मुजफ्फरनगर में ताबड़तोड़ मुठभेड़, तीन थाना क्षेत्रों में शातिर बदमाशों पर शिकंजा

एक दिन में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन शातिर अपराधी घायल, 20-20 हजार के इनामी बदमाश भी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मंगलवार सुबह अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ों को अंजाम दिया। कुछ ही घंटों के भीतर हुई इन कार्रवाइयों में कई वांछित और इनामी बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली, जबकि पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को जवाबी कार्रवाई में घायल कर गिरफ्तार किया गया। जनपद में मंगलवार की सुबह अपराधियों के लिए भारी साबित हुई। पुलिस की सक्रियता के चलते शहर कोतवाली, बुढ़ाना और नई मंडी थाना क्षेत्रों में लगातार तीन मुठभेड़ हुईं। इन मुठभेड़ों में पुलिस

Read More »

नूंह में भीषण सड़क हादसाः दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों और वादी की मौत

अपहरण केस में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने जा रही थी पुलिस टीम, ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ हादसा जालौन। हरियाणा के केएमपी एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से हुए हादसे में चार पुलिस कर्मियों समेत मुकदमे के एक वादी की मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह धुलावट टोल प्लाजा के पास ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हुआ। अपहरण के एक मामले में कार्रवाई करने हरियाणा गई कोतवाली उरई पुलिस टीम मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। नूंह जनपद के तावड़ू सदर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में चार पुलिसकर्मियों समेत एक वादी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना

Read More »