चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने 9 नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भेंट की व्हील चेयर

नगरपालिका अध्यक्ष ने दिया भरोसा, कहा-स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और बेहतर बनाने के लिए पालिका टीम पूरी तरह से साथ

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा नगर पालिका परिषद की ओर से जनसेवा के हितार्थ 9 नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को व्हीलचेयर प्रदान की गईं। इस अवसर पर पालिका मुख्यालय टाउन हॉल परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी, प्रशासन पर गंभीर आरोप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका परिषद सदैव जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि मरीजों एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हम सभी की प्राथमिकता है। भविष्य में भी स्वास्थ्य विभाग को जो भी सहयोग आवश्यक होगा, नगर पालिका परिषद निरंतर उसके लिए शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों में सहयोग का कार्य करती रहेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के नगरीय केंद्रों पर आने वाले मरीजों एवं वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर उपलब्ध होने से काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा स्वास्थ्य विभाग को दिया गया यह सहयोग सराहनीय है तथा इससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-घर से बुलाया, पीटने के बाद नंगा कर गांव में घुमाया

नगर पालिका परिषद द्वारा सहयोग और बेहतर व्यवस्था के लिए शहर के नौ स्वास्थ्य इकाईयों के रूप में साउथ सिविल लाइन, आदर्श कालोनी, गांधीनगर, वहलना, अलमासपुर, गोकुल सिअभ्, जनकपुरी, बसंत विहार और अवध विहार में चल रहे नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में यह व्हील चेयर उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम का संचालन नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने के लिए सभी विभागों का समन्वय आवश्यक है। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर प्रवीन पाल तथा अश्वनी कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  सपा जिलाध्यक्ष जिया के बयान पर बवाल, हिंदू संगठनों में पनपा आक्रोश

Also Read This

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  सपा जिलाध्यक्ष जिया के बयान पर बवाल, हिंदू संगठनों में पनपा आक्रोश  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एपीके फाइल से मोबाइल हैक, साइबर ठगों ने

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »