अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने को तैयार मातृशक्तिः मीनाक्षी स्वरूप

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा का विपक्ष के खिलाफ जन-आक्रोश प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जन-जागरूकता और जन-आक्रोश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईदगाह के सामने प्रेमपुरी चौराहे पर आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन के विपक्षी दलों के विरोध में आवाज बुलंद की। विपक्ष को प्रदर्शन के दौरान महिला विरोधी बताते हुए जनता के बीच इनकी नीतियों का खुलकर विरोध दर्ज कराया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई तथा विपक्षी दलों पर महिला हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया।

महिला अधिकारों की पैरवी के साथ धरना प्रदर्शन के इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप रहीं। अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता सैनी और संचालन जिला महामंत्री विमल चौहान ने किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में अपना मत जताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है, जबकि विपक्षी दल लगातार महिला आरक्षण और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर राजनीति कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कूकड़ा में दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा

उन्होंने कहा कि आज देश की मातृशक्ति जाग चुकी है। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान पर किसी प्रकार का आघात अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने वाला कानून है, लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन ने इसका विरोध कर महिला हितों के खिलाफ अपनी मानसिकता उजागर की है। मुजफ्फरनगर की मातृशक्ति इस विपक्ष द्वारा किये गये इस विरोध का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने के लिए सड़कों पर उतरी है। ऐसे में विपक्षी दलों के खिलाफ इस कार्यक्रम में उमड़ा महिलाओं का जनसमर्थन यह दर्शाता है कि महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी हैं और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें:  लुटेरे बदमाश को मुठभेड़ में लगी पुलिस की गोली, दो साथी फरार

धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कविता सैनी के नेतृत्व में आसपास के क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी दी। कविता सैनी ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में बड़ा बदलाव साबित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखते हैं, जबकि भाजपा महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों को देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री विमल चौहान, जिला उपाध्यक्ष अंजली चौधरी, जिला मंत्री जोगेंद्र गुर्जर, विशाल गर्ग, रेणु गर्ग, विनीत ठाकुर, ममता अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर और श्वेता कौशिक सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। धरना-प्रदर्शन के अंत में महिलाओं ने एकजुट होकर महिला अधिकारों की रक्षा और नारी सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में ATS की बड़ी कार्रवाई: देवबंद के बचीटी गांव से संदिग्ध युवक हिरासत में, मोहाली कनेक्शन की जांच

Also Read This

कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिकों ने किया अभिनंदन, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ पार्क मुजफ्फरनगर। नगर के वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा (हरीपुरम) क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन किया। लंबे समय तक कूड़ा-करकट के ढेर के रूप में उपयोग होने वाली पालिका भूमि अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक पार्क में बदल गई है और कूकड़ा विकास की सौगात से जगमगा उठा। पार्क के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिक अभिनंदन कर उनके विकास कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  शिक्षक के घर दिनदहाड़े चोरी,

Read More »