तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की सुबह, बाबूराम की चाय और मंत्री कपिल देव अग्रवाल

जांच के दौरान मोहल्ला इस्लामाबाद भूड़ स्थित “जच्चा बच्चा नर्सिंग होम” तथा ग्राम गंगधाड़ी में संचालित एक क्लीनिक पर कार्रवाई की गई। मौके पर संचालकों द्वारा कोई वैध पंजीकरण अथवा शैक्षिक योग्यता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया।जिसके बाद ब्लॉक प्रभारीचिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए दोनों संस्थानों को सील कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  नारी वंदनः मातृशक्ति का जनसैलाब बदलाव का संकेतः अनिल कुमार

स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति एवं अवैध रूप से संचालित अस्पताल, क्लीनिक और लैब यदि आगे भी संचालित पाए गए तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Also Read This

चिलकाना बस स्टैंड पर महिलाओं से अश्लील हरकत का आरोप, दो युवक गिरफ्तार

सहारनपुर। चिलकाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक बस स्टैंड चिलकाना के पास आने-जाने वाली लड़कियों और महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहे थे और फब्तियां कस रहे थे। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः छह दिन शेष-50 प्रतिशत काम अभी बाकीपुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी सिमरन सिंह के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड चिलकाना पर दो युवक संदिग्ध हरकत करते दिखाई दिए। आरोप है कि वे वहां से गुजर रही महिलाओं और छात्राओं को देखकर आपत्तिजनक टिप्पणियां

Read More »

बुढ़ाना में पुलिस और गोकश बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागे बदमाश, जंगल में कांबिंग के बाद दूसरा आरोपी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार सवार बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक शातिर गोकश बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी खेतों की ओर भाग निकला। बाद में पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाकर फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक 14 मई को थाना बुढ़ाना पुलिस क्राउन स्कूल के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध एक्सयूवी कार आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा

Read More »