न्यायालय परिसर में मीनाक्षी स्वरूप ने दी पिंक टॉयलेट की सौगात

महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए न्यायालय परिसर में पिंक टॉयलेट का पालिकाध्यक्ष और जिला जज ने किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को स्वच्छ एवं सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगरपालिका परिषद ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जनपद के न्यायिक विभाग परिसर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पिंक टॉयलेट का उद्घाटन नगरपालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

नगरपालिका परिषद द्वारा निर्मित यह जनपद का दूसरा पिंक टॉयलेट है। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर में भी महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। न्यायालय परिसर में बने इस नए पिंक टॉयलेट के निर्माण पर राज्य वित्त आयोग की धनराशि से करीब 9.50 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। तीन सीटों वाले इस पिंक टॉयलेट को आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप तैयार किया गया है। इसकी नियमित देखरेख और संचालन के लिए नगरपालिका परिषद की ओर से एक कर्मचारी की भी तैनाती की गई है, ताकि उपयोगकर्ताओं को स्वच्छ और व्यवस्थित सुविधा मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  एनआरएलएम कर्मचारियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू

उद्घाटन अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीरेन्द्र कुमार सिंह ने नगरपालिका परिषद द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि न्यायालय परिसर में आने वाली महिलाओं एवं ट्रांसजेंडर समुदाय को इससे बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय की सुविधा एवं सम्मान को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका परिषद लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालयों की उपलब्धता समय की आवश्यकता है और परिषद आगे भी जनसुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, एई निर्माण नैपाल सिंह, सभासद पति शोभित गुप्ता सहित न्यायिक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की पूजा की गई। इस दौरान जैन मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान में अनुयायी मौजूद रहे।

Also Read This

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की पूजा की गई। इस दौरान जैन मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान में अनुयायी मौजूद रहे।राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नंगला मंदोड़ इंटर कॉलेज और मिनी स्टेडियम की उपेक्षा पर भड़के लोग, पैदल यात्रा की दी चेतावनी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में भावभीनी विदाई समारोह और श्रमिकों का अभिनंदनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »