सात दिन में फिर बदले मुजफ्फरनगर के एडीएम एफआर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह तैनात

प्रयागराज से भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त, अब गौतमबुद्धनगर में शासन ने किया तैनात

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व (एफआर) की तैनाती को लेकर पिछले सात दिनों से बनी असमंजस की स्थिति आखिरकार समाप्त हो गई। शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम एफआर नियुक्त किया है। वहीं प्रयागराज से मुजफ्फरनगर भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें अब गौतमबुद्धनगर भेज दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व पद पर चल रही अस्थिरता भी समाप्त हो गई। अब शासन ने अनिरुद्ध प्रताप सिंह को एडीएम एफआर मुजफ्फरनगर के पद पर तैनात किया है। गौरतलब है कि 14 मई को शासन स्तर से 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। उस सूची में मुजफ्फरनगर में तैनात एडीएम एफआर गजेन्द्र कुमार का तबादला गोरखपुर कर दिया गया था। उनके स्थान पर प्रयागराज से अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर भेजा गया था, लेकिन उन्होंने यहां कार्यभार ग्रहण नहीं किया।

इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELCTION-जयंत के कारण संजीव बालियान के चुनाव एजेंट अरविंद राज पर मुकदमा

इसके बाद से एडीएम एफआर पद पर अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इसी बीच शासन ने एक बार फिर तबादला आदेशों में संशोधन करते हुए मेरठ भेजे गए अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर तैनात कर दिया। बताया जा रहा है कि अनिरुद्ध प्रताप सिंह मेरठ में अपनी ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे थे, तभी शासन ने उनका तबादला निरस्त कर नई तैनाती जारी कर दी। वहीं अजीत कुमार सिंह, जिन्हें पहले प्रयागराज से मुजफ्फरनगर भेजा गया था, अब उन्हें गौतमबुद्धनगर में एडीएम एफआर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवागत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने शासन का देर रात आदेश जारी होने के बाद शनिवार को मेरठ से मुजफ्फरनगर पहुंचकर डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात की और इसके पश्चात अपना कार्यभार ग्रहण करते हुए कार्यालय पहुंचकर कामकाज भी शुरू कर दिया है।

मेरठ में पहुंचकर ज्वाइनिंग का इंतजार करते रहे पीसीएस अनिरुद्ध प्रताप

14 मई को हुए पीसीएस अफसरों के तबादले के बाद एक अधिकारी के द्वारा चार्ज नहीं छोड़ने के कारण दो जिलों में नए अधिकारियों की ज्वाइनिंग लटक गई। प्रदेश शासन ने प्रयागराज से अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर में एडीएम एफआर के पद पर तैनात किया था, जबकि अयोध्या से अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मेरठ में एडीएम सिटी बनाया गया था। मेरठ से एडीएम सिटी और एडीएम वित्त का भी तबादला किया गया था। एडीएम वित्त के पद पर तो नए अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया था, लेकिन एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने अपना कार्यभार नहीं छोड़ा था। इसी बीच, अयोध्या से मेरठ में तैनात किए गए अनिरुद्ध प्रताप सिंह कार्यभार ग्रहण करने के लिए मेरठ पहुंच गए थे। जनपद में एक ही पद पर दो अधिकारियों की मौजूदगी से सात दिनों तक असमंजस की स्थिति बनी रही। शासन ने बृजेश सिंह के मेरठ से तबादले के आदेश को रद्द कर दिया। इसके साथ ही उन्हें मेरठ के एडीएम सिटी के पद पर यथावत बनाए रखा गया है। इसी के बाद अयोध्या से आए अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर में एडीएम एफआर के पद पर नई तैनाती दे दी गई। मेरठ के एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह के चार्ज नहीं छोड़ने के कारण मुजफ्फरनगर और मेरठ में नए अधिकारियों की ज्वाइनिंग लटक गई थी।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर वोटर पंजीकरण कैम्प का शुभारंभ

प्रयागराज के निवासी हैं अनिरुद्ध, सहारनपुर में रहे सिटी मजिस्टेªट

मुजफ्फरनगर में नए एडीएम एफआर बनाकर भेजे गये अनिरुद्ध प्रताप सिंह साल 2015 के पीसीएस अधिकारी हैं और वो मूल रूप से संगम नगरी प्रयागराज के निवासी हैं। एमएससी बॉटनी तक शिक्षा ग्रहण करने वाले अनिरुद्ध अक्टूबर 2015 में अलीगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के पद पर रहे और यहीं से उन्होंने अपनी प्रशासनिक सेवा की शुरूआत की। इसके पश्चात नवम्बर 2016 से जून 2018 तक आगरा और यहां से फिर उनको अलीगढ़ में ही डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया। जनवरी 2020 में उनको गाजीपुर में तैनाती मिली। यहां से प्रमोशन के साथ उनको अगस्त 2022 में सहारनपुर में सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। इसके बाद यहीं से फिर से प्रमोशन पर उनको अपै्रल 2023 में बहराइच में एडीएम एफआर बनाकर भेजा गया। यहां पर वो करीब तीन माह पद पर रहे, इसके बाद उनको शासन द्वारा 14 जुलाई 2023 को लखनऊ अटैच कर लिया गया। यहां पर तीन महीने तक अनिरुद्ध प्रताप प्रतीक्षारत रहे। इसके पश्चात शासन ने 15 अक्टूबर 2023 को उन्हें अयोध्या में एडीएम प्रशासन का दायित्व देकर तैनात किया और वहां करीब ढाई साल से वो कार्यरत थे, अब उनको मुजफ्फरनगर में एडीएम एफआर की जिम्मेदारी मिली है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Also Read This

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर पीआरवी वाहन शुभारम्भ, 11 स्कार्पियों शामिलपुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते समय पुलिस टीम पर फायरिंग

Read More »

सीएचसी प्रभारी से लेकर वरिष्ठ CA तक, लायंस क्लब ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

खतौली। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायंस क्लब खतौली ने सम्मान समारोह आयोजित कर चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएचसी खतौली के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर शर्मा को स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मान दिया गया। क्लब पदाधिकारियों ने दोनों चिकित्सकों को प्रतीक-चिन्ह और पटका भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामदवहीं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए ध्रुव जैन और सीए रेमन गुलाठी को वित्तीय एवं कर परामर्श के क्षेत्र में

Read More »

फुलत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

तीन साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों की मां का शव फंदे पर मिला; मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप खतौली रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  महाराजा अग्रसैन स्मारकः लिखा-पढ़ी में तो नवनीत ही संयोजक निकले मित्तल

Read More »

संगठन विस्तार पर भाकियू (लोक शक्ति) का जोर, “कुनबा बढ़ाओ अभियान” को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान

खतौली। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ग्राम सरधन में जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और व्यापक बनाना तथा किसान हितों के लिए संगठन की भूमिका को और प्रभावी बनाना रहा। बैठक के दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जबकि कुछ पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर पदोन्नति दी गई। दिनेश कुमार को जिला मंत्री, प्रमोद सिंह को ग्राम अध्यक्ष (सरधन), अशोक शर्मा को ब्लॉक सचिव

Read More »

गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी (जसपा) के बैनर तले बेहड़ा थ्रू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि

Read More »