मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप

मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़ बताते हुए गंभीर आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान काफी देर तक तीखी नोकझोंक और हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।

नगरपालिका परिषद द्वारा गर्मी के मौसम में शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आम जनता को शीतल और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ वाटर कूलर स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा अन्य आगंतुकों की सुविधा के लिए 15वें वित्त आयोग से प्राप्त निधि के अंतर्गत स्वीकृत बजट से एक शीतल आरओ वाटर कूलर स्थापित कराया गया। सोमवार को नगरपालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप इस वाटर कूलर को अधिवक्ताओं एवं आमजन को समर्पित करने के लिए जिला कचहरी पहुंचीं। उन्होंने विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता एडवोकेट, संजय कुमार मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

उद्घाटन के दौरान ही जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, महासचिव सुरेन्द्र मलिक एडवोकेट तथा अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वाटर कूलर पर लगाए गए विवरण-पट्ट का अवलोकन करने के बाद कड़ा विरोध दर्ज कराया। बार संघ के पदाधिकारियों का कहना था कि चूंकि यह वाटर कूलर बार परिसर में स्थापित किया गया है, इसलिए जिला बार संघ के पदाधिकारियों का उल्लेख किया जाना चाहिए था। उनका आरोप था कि जानबूझकर बार संघ को नजरअंदाज किया गया है, जिससे अधिवक्ताओं के संगठन का अपमान हुआ है।

बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि जिला कचहरी नगरपालिका के वार्ड संख्या-10 में आती है, जहां निर्वाचित सभासद मिहिका गुप्ता हैं। इसके बावजूद शिलालेख पर सभासद के रूप में उनके पति शोभित गुप्ता का नाम अंकित किया गया है, जो नियमों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रयासकर्ता के रूप में भी ऐसे नाम दर्ज किए गए हैं, जो पालिका की मनमानी को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि कचहरी परिसर में जनहित को ध्यान में रखते हुए वाटर कूलर स्थापित कराने की मांग व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर नगरपालिका से की गई थी, लेकिन बार संघ के पदाधिकारियों के नामों को शामिल न करना और सभासद के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति का नाम अंकित करना गंभीर विषय है। उन्होंने इसे बार संघ की एकता और प्रभाव को कमजोर करने की साजिश करार दिया।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का सख्त पहरा, सघन चेकिंग से मचा हड़कंप

विवाद बढ़ता देख नगरपालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने बार पदाधिकारियों की नाराजगी को गंभीरता से लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांकन में हुई त्रुटि किसी दुर्भावना का परिणाम नहीं, बल्कि ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने मौके पर ही संबंधित ठेकेदार को गलती सुधारने के निर्देश देते हुए कहा कि वाटर कूलर पर नया शिलापट्ट लगाकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों के नाम भी अंकित किए जाएंगे। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की चूक दोबारा न हो, इसके लिए नगरपालिका के जलकल विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। चेयरमैन द्वारा त्रुटि सुधारने का आश्वासन दिए जाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। हालांकि, बार संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अधिवक्ताओं के सम्मान से जुड़े किसी भी मुद्दे पर वे समझौता नहीं करेंगे और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर आंदोलनात्मक कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान हुए इस विवाद की चर्चा दिनभर कचहरी परिसर और नगर के राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में होती रही।

इसे भी पढ़ें:  यमुना ने वृंदावन में मचाया हाहाकार...बेघर हुए हजारों लोग, कॉलोनियां जलमग्न  

Also Read This

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  शटर तोड़कर ज्वैलर्स की दुकान से एक करोड़ के आभूषण पार, तीन संदिग्ध सीसीटीवी में कैदकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम

Read More »

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »