एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, कोर्ट में की शादी

कानपुर- कानपुर देहात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार दोपहर को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक महिला और पुरुष के कोर्ट में शादी करने का दावा किया गया है। वीडियो में दोनों गले में फूल माला पहने और शादी का प्रमाण पत्र दिखाते दिख रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से रिश्तों की एक ऐसी उलझी हुई तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक हर जगह हलचल मचा दी है। अकबरपुर क्षेत्र में एक महिला और उसके दामाद द्वारा कोर्ट मैरिज किए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस घटना ने हाल ही में अलीगढ़ में सामने आए सास-दामाद के प्रेम संबंधों की कहानी की याद दिला दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला और उसके दामाद ने आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज कर ली है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सास और दामाद अपने फैसले को सही ठहरा रहे हैं, साथ ही लोगों से उनके इस नए रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील करता दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़ें:  संगठन छोड़ने वालों को राकेश टिकैत ने बताया चमगादड़
Share This Article