मुजफ्फरनगर पालिका के अभियान से भगत सिंह रोड पर मचा हड़कम्प

नगर पालिका और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई, सात दुकानों से 3.5 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

मुजफ्फरनगर। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण पर नियंत्रण के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संयुक्त अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग और बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान कई दुकानों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई तथा संबंधित व्यापारियों पर आर्थिक दंड भी लगाया गया। साथ ही आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए इसके प्रयोग से बचने की अपील की गई।

इसे भी पढ़ें:  सिसौली में प्राकृतिक खेती पर महाशिविर, डॉ. सुभाष पालेकर देंगे प्रशिक्षण

ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र भगत सिंह रोड स्थित पॉलिथीन एवं प्लास्टिक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का भंडारण एवं बिक्री पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानदारों से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई। अभियान के अंतर्गत कुल सात दुकानों से लगभग 3.5 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद की गई। इसके अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों से कुल 14 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

इसे भी पढ़ें:  वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ के स्थान पर सहारनपुर से चलाई जाये: कपिल देव

अधिकारियों ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण अथवा बिक्री किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान दुकानदारों एवं आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कपड़े, जूट एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  इबकी बार, योगी जी गन्ने को भी कर देते 400 पारः राकेश टिकैत

अधिकारियों ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण, जल स्रोतों तथा मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देशानुसार नियमित रूप से अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। अभियान में कार्यवाहक कर अधीक्षक पारुल यादव, राजस्व निरीक्षक अमित कुमार एवं अमरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक पलक्षा मैनवाल, स्वच्छ भारत मिशन से रुचि शर्मा एवं आकाश दीप, बी.सी. सोनू मित्तल, गौरव, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पुलिस बल मौजूद रहा।

Also Read This

देर रात तक सजा ऑल इंडिया मुशायरा, शायरों के कलाम पर झूमे श्रोता

खतौली। नगर में जीटी रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामचीन शायरों ने अपने बेहतरीन कलाम पेश कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। उर्दू अदब, साहित्य और आपसी भाईचारे की खुशबू से महके इस आयोजन में शायरी के रंगों ने ऐसा समां बांधा कि श्रोता बार-बार दाद देने को मजबूर हो गए। नगर में आयोजित इस साहित्यिक आयोजन का शुभारंभ हाजी नौशाद अहमद उर्फ मोनी ने फीता काटकर किया। इसके बाद माज अहमद मोनी ने शमा रोशन कर मुशायरे की विधिवत शुरुआत कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी अखलाक आढ़ती ने की, जबकि निजामत का दायित्व मशहूर शायर

Read More »

ट्यूबवैल ऑटोमेशन में बड़ा खेलः वर्क ऑर्डर के बाद भी रूकावट

जलकल विभाग में पुरानी और नई फर्म के बीच फंसे सहायक अभियंता अनुज कुमार की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल   पुरानी फर्म से 20 लाख का नया सॉफ्टवेयर लगवाया, नई फर्म के वर्क ऑर्डर में फंसाया शर्त का पेंच मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में कुछ अधिकारी और कर्मचारी अपनी मनमर्जी को व्यवस्था और नियमों पर इस कदर हावी कर रहे हैं कि शासन से लेकर प्रशासन तक भी हैरान है। ताजा मामला जलकल विभाग में शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति के लिए ट्यूबवैल के ऑटोमाइजेशन व्यवस्था के नए टैण्डर का है। करीब चार साल बाद इसके लिए खुली निविदा पालिका प्रशासन ने कराई तो पूरी अव्यवस्था की पोल खुलती नजर आ

Read More »

ऑपरेशन सवेरा में बड़ी कार्रवाईः 25.33 किलो डोडा सहित चार तस्कर गिरफ्तार

शाहपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े आरोपी, तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेराष् अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25.33 किलोग्राम डोडा, एक स्विफ्ट कार और एक पिट्ठू बैग बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। एसपी देहात अक्षय संजय महादिक ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी, प्रतिबंधित दवाओं

Read More »