ओडीओपी से यूपी की अर्थव्यवस्था को मिल रही नई पहचानः कपिल देव

नोएडा में आयोजित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, एक जनपद-एक उत्पाद एवं पर्यटन विषयक सम्मेलन में प्रदेश के विकास मॉडल पर हुई चर्चा

मुजफ्फरनगर। गौतमबुद्धनगर के नोएडा स्थित होटल रेडिसन ब्लू एमबीडी में आयोजित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, एक जनपद-एक उत्पाद, एक जनपद-एक शिल्प एवं पर्यटन व्यापार सम्मेलन-2026 में प्रदेश के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाओं की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

नोएडा के सेक्टर-18 स्थित होटल रेडिसन ब्लू एमबीडी में आयोजित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, एक जनपद-एक उत्पाद, एक जनपद-एक शिल्प एवं पर्यटन व्यापार सम्मेलन-2026 में प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक शिल्प और पर्यटन के विकास से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई पहचान मिल रही है तथा रोजगार के व्यापक अवसर सृजित हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  जसोई गांव में युवकों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, सीसीटीवी फुटेज वायरल, देखें वीडियो....

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास, उद्यमिता संवर्धन और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश उद्योग, व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ और ‘एक जनपद-एक शिल्प’ जैसी योजनाएं प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प और स्थानीय कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इन योजनाओं से कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों को नई पहचान मिलने के साथ-साथ उनकी आय में भी वृद्धि हुई है।

इसे भी पढ़ें:  शेखपुरा क्षेत्र में खुला नाला बना खतरा, मंदिर से लौटते समय व्यक्ति 7 फीट गहरे नाले में गिरा

उन्होंने कहा कि पर्यटन आधारित विकास मॉडल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। पर्यटन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों, निवेशकों, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा विशेषज्ञों ने भाग लिया और प्रदेश में निवेश, उद्योग विस्तार तथा निर्यात को बढ़ावा देने के उपायों पर विचार साझा किए। आयोजन के सफल संचालन के लिए अध्यक्ष अमित गुप्ता एवं समस्त आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी उद्यमियों, निवेशकों और प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इसे भी पढ़ें:  आठ रुपये करेंसी के तीन पुराने नोट 90 लाख में खरीदने के नाम पर ठगी

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »