प्रेमी के साथ भागी तीन बच्चों की मां का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

छह माह पूर्व महिला के प्रेमी के साथ जाने के मामले में पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप, एसएसपी से जांच और कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में छह माह पूर्व एक विवाहित और तीन बच्चों की मां दलित महिला के घर और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चले जाने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। योग साधना आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर ने इस प्रकरण को सार्वजनिक रूप से उठाते हुए पुलिस प्रशासन पर पीड़ित पति की शिकायत के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  आज़म ख़ान का दर्द: "रात 3 बजे उठाया गया, लगा एनकाउंटर होने वाला है"

योग साधना आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए एक दलित परिवार से जुड़े प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर महिला के पति का वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि छह माह पूर्व तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, लेकिन पीड़ित परिवार की शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

स्वामी यशवीर के अनुसार, थाना भौराकलां क्षेत्र के गांव सावटू निवासी एक दलित युवक ने अपनी पत्नी के घर छोड़कर चले जाने की शिकायत पुलिस से की थी। उनका आरोप है कि महिला को गांव कूकड़ा निवासी एक मुस्लिम व्यक्ति लव जिहाद की साजिश अपने साथ रखे हुए है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि महिला का धर्म परिवर्तन कराया गया है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका का भारत पर 25% टैरिफ का फैसला: ट्रंप का बड़ा बयान

स्वामी यशवीर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा से मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच कराने और यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध धर्मांतरण तथा अन्य लागू धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला के पति को कथित रूप से बच्चों के संबंध में धमकियां दी जा रही हैं। स्वामी यशवीर ने प्रशासन से ऐसे सभी आरोपों की जांच कराने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

स्वामी यशवीर ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संबंधित आरोपी के आवास के बाहर हिंदू महापंचायत आयोजित कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में कानून के अनुसार निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई आवश्यक है, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Also Read This

यूपी के परिषदीय स्कूल अब 24 जून तक रहेंगे बंद, 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

UP School Summer Vacation 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 20 मई 2026 से 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए आदेश के अनुसार 25 जून 2026 से विद्यालय दोबारा खुलेंगे और नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।   मंगलवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के कई परिषदीय स्कूल खुले थे। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया और पहले दिन मिड-डे-मील में खीर भी परोसी गई। लेकिन प्रदेश में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश अवधि को बढ़ाने का निर्णय

Read More »

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को मुखर हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक

व्यापारियों से अभद्रता के आरोप पर बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों के समक्ष उठाया मामला

Read More »