ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार के नीचे आई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा घायल

हापुड़- थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 पर टियाला अंडरपास के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 स्थित टियाला अंडरपास के पास शनिवार की सुबह टै्रक्टर ट्रॉली ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक कार के नीचे आ गई और कार हाईवे पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार जिला गाजियाबाद के गांव बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली (35) व उनके पुत्र प्रियांश (11) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी व पांच वर्षीय पुत्र को गंभीर हालत में खरखौदा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस मृतकों के परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच कर रही है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना पुलिस को शनिवार की सुबह करीब छह बजे पीआवी ने टियाला अंडरपास के पास बाइक सवार पिता पुत्र की हादसे में मौत होने की सूचना दी। बताया जा रहा है कि जिला गाजियाबाद के गांव बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली अपनी पत्नी शालू (30) पुत्र प्रियांश व वरुण (5) के साथ बाइक पर सवार होकर मेरठ से अपनी साली के यहां एक समारोह में शामिल होकर एनएच-334 मेरठ हापुड़ बाईपास से होते हुए गाजियाबाद लौट रहे थे। टियाला अंडरपास के पास पहुंचने पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनकी बाइक पास में जा रही कार के नीचे आ गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार भी हाईवे पर पलट गई थी। दुर्घटना में विनोद व उनके पुत्र वरुण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी शालू व पुत्र वरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने के बाद हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया और यहां राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी व पुत्र को खरखौदा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराकर मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  अब विभाग के बाबू के खिलाफ सड़कों पर उरते पीआरडी जवान

Also Read This

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—आईजीएल के गडढ़े बने नासूर, डीएम से मिले सभासद जानकारी के

Read More »