सीलिंग अभियान से व्यापारियों में बढ़ रहा आक्रोश, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

अभियान के बीच उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कहा- बिना नोटिस प्रतिष्ठान सील करना उचित नहीं

मुजफ्फरनगर। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद प्रदेशभर में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच और अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान प्रतिष्ठानों एवं कॉम्प्लेक्सों को सील किए जाने की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बिना पूर्व नोटिस सीलिंग की कार्रवाई पर रोक लगाने और व्यापारियों को कमियां दूर करने का अवसर देने की मांग की है।

संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा व्यापारिक सड़कों, बाजारों और होटलों पर लगातार सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है, जिससे व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल है। संगठन का कहना है कि यदि किसी प्रतिष्ठान में नियमों के संबंध में कोई कमी है तो संबंधित व्यापारी या होटल संचालक को पहले नोटिस देकर निर्धारित समय में सुधार का अवसर दिया जाना चाहिए। इसके बाद भी यदि नियमों का पालन नहीं किया जाए, तभी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस दौरान यूनिक प्लाजा और अल हबीब कॉम्पलैक्स मार्किट में कारोबार करने वाले व्यापारी शामिल रहे। इन दोनों मार्किट भवनों को शुक्रवार को विभागीय टीम ने सील कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA--सरकार ने खोला खजाना, निकायों में हुई धनवर्षा

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को कार्रवाई से पहले समय देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वर्तमान में सीधे सीलिंग की कार्रवाई होने से व्यापारियों में असमंजस और नाराजगी बढ़ रही है। संगठन ने सवाल उठाया कि जिन प्रतिष्ठानों का निर्माण वर्षों पहले हुआ और जो लंबे समय से संचालित हैं, उनके विरुद्ध अचानक कठोर कार्रवाई किए जाने से व्यापारी वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। व्यापार संगठन का कहना है कि व्यापारियों ने अपनी जीवनभर की पूंजी लगाकर प्रतिष्ठान स्थापित किए हैं। ऐसे में बिना पूर्व सूचना प्रतिष्ठान सील किए जाने से आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  गांवों में शिक्षा के मंदिर बंद, शराब ठेके खुले, ग्रामीणों में पनपा आक्रोश

संगठन ने प्रशासन से मांग की कि जिन प्रतिष्ठानों में कमियां हैं, उन्हें निर्धारित समय देकर सुधार कराया जाए और सुधार की अवधि पूरी होने से पहले किसी भी प्रतिष्ठान को सील न किया जाए। व्यापार संगठन ने चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और बिना नोटिस सीलिंग अभियान जारी रहा तो जनपदभर के व्यापारियों को व्यापक आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संतुलित एवं न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की गई है। प्रदर्शन के दौरान राकेश त्यागी के साथ दोनोें मार्किट से नाजिम, शाकिर, अनवर जकी, शान, फैसल, मनीष पुंडीर, फिरोज खान, शाहिद, बिट्टू, फहीम, सैफ सहित अन्य कारोबारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में चिकित्सा शिविर आयोजित, 211 रोगियों को मिला लाभ

Also Read This

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से दिल्ली जा रही

Read More »

सांसद और विधायक के बीच भिड़ंत, मंच पर तकरार और तीखी बहस, समर्थकों के बीच भी आरोप

बांदा-  बांदा में सपा कार्यालय में जयंती कार्यक्रम के दौरान सांसद और विधायक के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पार्टी जिलाध्यक्ष ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। बांदा जिले में कालूकुआं स्थित सपा कार्यालय में शुक्रवार को छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान सांसद कृष्णा देवी और विधायक विशंभर यादव के बीच जुबानी जंग हो गई। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता। कार्यक्रम के दौरान विधायक अपने वक्तव्य में सांसद का विरोध कर रहे थे। यह सुनकर सांसद भड़क गईं। वायरल वीडियो में वह कहा

Read More »