डीएफसी रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

रेलवे लाइन के आसपास कूड़ा व कबाड़ इकट्ठा कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था मृतक

खतौली। खतौली क्षेत्र में डीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) रेलवे लाइन पर मंगलवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।

इसे भी पढ़ें:  किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मोहम्मद सईद (50) पुत्र यामीन अंसारी, निवासी शेखपुरा, के रूप में हुई है। घटना तीरथ कॉलोनी के सामने स्थित डीएफसी रेलवे ट्रैक पर हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक मोहम्मद सईद रेलवे लाइन के आसपास कूड़ा व कबाड़ इकट्ठा कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में वैलेंटाइन डे का कड़ा विरोध: क्रांति सेना की चेतावनी- "जहां मिलेंगे बंटी-बबली, तोड़ देंगे हड्डी-पसली"

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Share This Article