मूलचंद रिसोर्ट में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का यादगार अभिनंदन

संगठन की मजबूती के लिए नवाब सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया जनता के बीच सक्रियता और समर्पण का मूल मंत्र

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के मुजफ्फरनगर में प्रथम आगमन पर मूलचंद रिजॉर्ट में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा की जिला मंत्री एवं समाजसेविका ममता अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल और दीप अग्रवाल द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने स्वागत समारोह के आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हैं। समारोह में ममता अग्रवाल और दीप अग्रवाल ने नवाब सिंह नागर का बुके, पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  तमंचे से फायरिंग कर बनाया था वीडियो, युवक गिरफ्तार

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, रामकुमार सहरावत, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रामनाथ ठाकुर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, रोहाना गन्ना समिति के अध्यक्ष अनिल त्यागी, जिला महामंत्री सुनील दर्शन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सचिन त्यागी, सुधीर खटीक, वैभव त्यागी, विजय शुक्ला, चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, पिंटू त्यागी, कार्तिक काकरान, विपुल भटनागर, अमित त्यागी, अमित राठी, जितेन्द्र कुच्छल, सभासद अमित पटपटिया, मनी पटपटिया, शिल्पी राज वत्स, विजय चैधरी, विनोद त्यागी, परवीन शर्मा, संजय गर्ग, विशाल गर्ग और रक्षित नामदेव सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नवाब सिंह नागर का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

इसे भी पढ़ें:  मन की बात सुनकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Also Read This

शिक्षकों के घर दिवालीः कैशलेस चिकित्सा योजना की मिली सौगात

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी

Read More »

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  आ रही सरकारः मुख्यमंत्री योगी के अभूतपूर्व अभिनंदन को मुजफ्फरनगर तैयारपुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते समय

Read More »

सीएचसी प्रभारी से लेकर वरिष्ठ CA तक, लायंस क्लब ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

खतौली। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायंस क्लब खतौली ने सम्मान समारोह आयोजित कर चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएचसी खतौली के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर शर्मा को स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मान दिया गया। क्लब पदाधिकारियों ने दोनों चिकित्सकों को प्रतीक-चिन्ह और पटका भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  कानपुर: थानाध्यक्ष समेत कई पर डकैती और कब्जे का मुकदमा दर्जवहीं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए ध्रुव जैन और सीए रेमन गुलाठी को वित्तीय एवं कर परामर्श के क्षेत्र में सेवाओं के

Read More »

फुलत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

तीन साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों की मां का शव फंदे पर मिला; मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप खतौली रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  IGRS-जनशिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर साबित हुआ फिसड्डीपुलिस के अनुसार, पचेंडा

Read More »